{"_id":"5a25aae34f1c1bee688bfa74","slug":"intelligence-department-reports-on-voting-day-sent-to-rule","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुफिया विभाग ने शासन को भेजी मतदान के दिन की रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुफिया विभाग ने शासन को भेजी मतदान के दिन की रिपोर्ट
बरेली।
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज में मतदान के दिन हुए बवाल की गोपनीय रिपोर्ट खुफिया विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग, डीजीपी (कंट्रोल), पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) को भेज दी है। रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण तथ्यों को शामिल ही नहीं किया गया है। मतदान वाले दिन भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने दो महिलाओें को फर्जी आधारकार्ड से मतदान करते पकड़ा था। इसकी डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह और एसएसपी जोगेंद्र कुमार से शिकायत भी की गई थी, लेकिन खुफिया विभाग की रिपोर्ट के इसका जिक्र ही नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, नवाबगंज में मतदान के दौरान स्टैंडर्ड मॉडल जूनियर हाईस्कूल के बूथ संख्या 32 और 33 पर शाम 4:05 बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतदाता नहीं होने पर पांच बजे तक पोलिंग पार्टी इंतजार कर रही थीं। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी के पति नीरेंद्र राठौर और जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर 80-90 समर्थकों के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। दूसरी तरफ से बसपा प्रत्याशी शहला ताहिर के करीब 100-150 समर्थक आ गए। दोनों पक्षों में पहले वाद विवाद हुआ फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसमें भाजपा समर्थक विजय राठौर के सिर में चोट लग गई। डीएम और एसएसपी के मौके पर पहुंचने के बाद पोलिंग पार्टियों को सुरक्षित निकाला गया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष 300 से 350 समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और नारेबाजी कर हंगामा किया। अधिकारियों ने मामला शांत कराया था।
विज्ञापन