फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Instructions for cooperation in making e-labor card to the member, employment servant, business board

सभासद, रोजगार सेवक, व्यापार मंडल को ई-श्रम कार्ड बनवाने में सहयोग के निर्देश

Thu, 16 Dec 2021 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Instructions for cooperation in making e-labor card to the member, employment servant, business board
जनसुविधा केंद्रों पर निशुल्क ई-श्रम कार्ड बनवाने से इनकार करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बरेली। कलक्ट्रेट सभागार में असंगठित कर्मकारों के ई-श्रम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए बुधवार को डीएम मानवेंद्र सिंह ने बैठक की। उन्होंने नगर आयुक्त को सभासदों के सहयोग से ठेला, ऑटो, रिक्शा, रहेड़ी, खोमचे और फड़ वालों के पंजीकरण के लिए शिविर लगाने को कहा। डीडीओ को ब्लॉकों और व्यापार मंडल के सहयोग से दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठानों के श्रमिक ों के ई-श्रम कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।

सहायक श्रमायुक्त सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बरेली को 1378292 असंगठित श्रमिकों के पंजीयन का लक्ष्य को 31 दिसंबर तक पूरा करना है। पंजीकरण के उद्देश्य की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि श्रमिकों का डाटा बेस तैयार होने पर भविष्य में शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने में आसानी रहेगी। इसमें 150 से ज्यादा श्रमिक दर्ज हो सकते हैं। उनकी उम्र 16 से 59 साल के बीच होनी चाहिए। पंजीकरण निशुल्क होना है। आवेदक को सिर्फ पास के जनसुविधा केंद्र पर जाकर अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, बैंक पास बुक की जानकारी देनी होगी। श्रमिक स्वयं भी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। कार्ड बनने पर श्रमिक की दुर्घटना के दौरान मौत होने पर परिजन को दो लाख रुपये की मदद मिलेगी। डीएम ने ई-श्रम कार्ड न बनाने वाले जनसुविधा केंद्रों की सूची कार्रवाई के लिए मांगी है। सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग ने सभी बीडीओ को रोजगार सेवकों के जरिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में तीन सौ ई-श्रम कार्ड बनवाने का लक्ष्य दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed