फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Instead of filling copy, focus on writing correct answers.

Bareilly News: कॉपी भरने की बजाय सटीक जवाब लिखने पर दें ध्यान

Sat, 15 Feb 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Instead of filling copy, focus on writing correct answers.
बरेली। सीबीएसई की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों के मन में तमाम उलझनें होती हैं। इन्हें दूर करने के लिए अमर उजाला कार्यालय में शुक्रवार को संवाद कार्यक्रम हुआ। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर ने कॉल पर पूछे गए विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सुझाव दिया कि परीक्षा के आखिरी समय में पढ़ते वक्त वे ही विषय दोहराएं जिन्हें पूर्व में पढ़ चुके हैं, ताकि कोई भटकाव न हो और स्पष्टता बनी रहे। कॉपियां ज्यादा भरने के बजाय सटीक जवाब लिखें। ज्यादा लिखने से ज्यादा अंक मिलेंगे, इस भ्रांति से विद्यार्थी खुद को बचाएं।
विज्ञापन

टाइम टेबल बनाएं। ज्यादा देर पढ़ने से ज्यादा याद होगा, ये भी मिथक है। मनोविज्ञान के अनुसार काफी देर लगातार पढ़ने से मानसिक सक्रियता कम होने लगती है।संवाद के दौरान कॉल का सिलसिला दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ। घंटे भर में कई विद्यार्थियों, अभिभावकाें ने कॉल कर सवाल पूछे। जवाब पाकर वे संतुष्ट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : विषयवार प्रमुख टॉपिक्स कैसे रिवाइज करें।
जवाब : अंतिम दौर में तैयारी के दौरान बिल्कुल न घबराएं। कम समय में विषय का ज्यादा भाग कवर करने के लिए प्वॉइंटर बनाकर पढ़ाई करें।
-
सवाल : शब्द सीमा पार करने, स्पेलिंग मिस्टेक से अंक कटेंगे।
जवाब : शब्द सीमा पार करने पर कोई अंक नहीं कटता। पर ज्यादा लिखने से ज्यादा अंक मिलेंगे यह भ्रम है। स्पेलिंग मिस्टेक के अंक कटते हैं।
-
सवाल : प्रश्नपत्र के क्रम में ही उत्तर लिखना अनिवार्य है।
जवाब : ऐसा नहीं है। मजबूत तैयारी वाले अध्यायों से आए प्रश्नों को पहले हल करें। हालांकि, प्रत्येक प्रश्न की सही उत्तर संख्या का लिखना जरूरी होता है।
-
सवाल : अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका लेने से ज्यादा अंक मिलेंगे।
जवाब : कई उत्तर पुस्तिका ले सकते हैं, पर अंक तभी मिलेंगे जब जवाब सही होंगे। कम समय हो तो उत्तर प्वॉइंटर में लिखें। प्रश्न न छोड़ें।
-
सवाल : परीक्षा में कब तक पहुंचना होगा। कोई प्रतिबंध भी है।
जवाब : परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी पर केंद्र में प्रवेश नौ बजे से होंगे। दस बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। डिजिटल उपकरण वर्जित हैं।
-
सवाल : नकल रोकने के लिए क्या तैयारियां हैं।
जवाब : परीक्षा में नकल पर नकेल के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। उड़न दस्ता सक्रिय रहेंगे। नकल करते मिले तो कार्रवाई होगी।
-
सवाल : कितनी बार रिवीजन करें कि अंक ज्यादा आ सकें।
जवाब : ज्यादा रिवीजन से अधिक अंक मिलेंगे ये भ्रांति है। जवाब सटीक हैं तो घबराएं नहीं।
-
सवाल : परीक्षा केंद्र पहुंचने पर रिवीजन कर सकते हैं।
जवाब : केंद्र पर पहुंचकर रिवीजन से बचें। मित्रों से पूछताछ करेंगे तो भटकाव होगा। खुद की तैयारी पर भरोसा रखें। आत्मविश्वास बनाए रखें। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed