फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Instead of connecting the cable, the lineman cut it and went away.

Bareilly News: केबल जोड़ने के बजाय काटकर चला गया लाइनमैन

Fri, 23 Aug 2024 04:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Instead of connecting the cable, the lineman cut it and went away.
अंटुआ विद्युत सवस्टेशन पर बुधवार रात प्रर्दशन करते ग्रामीण
ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र पर जाकर जताया विरोध, जेई ने दूसरा कर्मी भेजकर रात में जुड़वाई केबल
विज्ञापन

बिशारतगंज। अंटुआ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव शिवनगर चंपतपुर में बुधवार रात दस बजे ट्रांसफार्मर की केबल जल जाने से आधे से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंचे लाइनमैन को जब सुविधा शुल्क नहीं मिली तो वह केबल काटकर चला गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रात 11बजे अंटुआ विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में जेई ने दूसरे लाइनमैन को भेजकर केबिल ठीक कराई तब जाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई।
ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव को मात्र सात से आठ घंटे बिजली मिल रही है। सरकार गांवों को 20 घंटे बिजली देने का दावा कर रही है, जबकि उनके यहां 16 से 17 घंटे की कटौती की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कटौती के संबंध कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

जेई साजन कुमार का कहना है कि उपकेंद्र की एक मशीन खराब होने के कारण ओवरलोड की समस्या बनी हुई है, जिसे जल्द ठीक करा दिया जाएगा। आपूर्ति सुचारू रूप से मिलने लगेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed