फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspector Line present, mother's blood sample taken for DNA test

Bareilly News: इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, डीएनए जांच के लिए मां के खून का लिया सैंपल

Fri, 20 Dec 2024 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Inspector Line present, mother's blood sample taken for DNA test
बरेली। लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या के मामले में एसएसपी ने फरीदपुर इंस्पेक्टर राहुल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, डीएनए जांच के लिए लेखपाल की मां का ब्लड सैंपल लिया गया है, जिसे जांच के लिए हैदराबाद लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन

लेखपाल मनीष को बहाने से बुलाकर उनकी हत्या के मामले का पुलिस खुलासा कर चुकी है। हालांकि, दो आरोपी सूरज और नेत्रपाल अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। लेखपाल के परिजनों ने फरीदपुर इंस्पेक्टर और सीओ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा था कि इनके स्तर पर तेज कार्रवाई होती तो शायद मनीष की जान नहीं जाती। हालांकि, खुलासे के दौरान ये साफ हो गया था कि लेखपाल की हत्या उसी दिन कर दी गई, जब आरोपी उन्हें कार में बैठाकर ले गए थे।
विज्ञापन

अब लापरवाही बरतने पर पहली कार्रवाई फरीदपुर इंस्पेक्टर राहुल सिंह पर हुई है। उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। डीएनए टेस्ट के लिए लेखपाल की मां मोरकली का तीन एमएल ब्लड सैंपल जिला अस्पताल में लिया गया। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि खोपड़ी व हड्डी पहले ही सुरक्षित कर ली गई हैं। परिवार ने हैदराबाद लैब में डीएनए जांच की इच्छा जताई थी। शुक्रवार सुबह पुलिस टीम सैंपल लेकर लैब के लिए रवाना हो जाएगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed