{"_id":"6791f69520cf8fe239018507","slug":"inspector-ishrat-ali-was-compulsorily-retired-in-bareilly-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 11 बार कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधरा दरोगा... दी गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 11 बार कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधरा दरोगा... दी गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति
Thu, 23 Jan 2025 01:29 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:29 PM IST
सार
बरेली में 11 बार दंडात्मक कार्रवाई होने के बाद दरोगा इशरत अली ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया। इसके बाद दरोगा अनिवार्य सेवानिवृत्त कर दिया गया।
विज्ञापन
दरोगा इशरत अली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में लगातार 11 बार दंडात्मक कार्रवाई के बाद भी कार्यशैली में सुधार न होने पर पुलिस लाइन में तैनात दरोगा इशरत अली खां को समय से पहले सेवानिवृत्त कर दिया गया है। बार-बार कार्रवाई और तीन बार वेतन रोके जाने के बाद भी वह अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करता रहा।
विज्ञापन
शीशगढ़ थाने में तैनाती के दौरान दरोगा इशरत को नौ दिसंबर 2024 को लाइन हाजिर कर दिया गया था। 31 मार्च 2024 को वह 50 साल की उम्र पूरी कर चुका है। शासनादेश के मुताबिक, 50 साल की उम्र पूरी कर चुके लापरवाह कर्मचारियों को चिह्नित कर अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त किए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य ने इशरत की उम्र, ड्यूटी में लापरवाही और कार्रवाई के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए उसे अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के लिए कमेटी गठित की थी। कमेटी की रिपोर्ट पर एसएसपी ने उसकी सेवानिवृत्ति की संस्तुति कर दी, जिसे अपर पुलिस महानिदेशक (स्थापना) ने मंजूरी दे दी। इसके बाद आईजी राकेश सिंह ने आदेश जारी कर दिया और बृहस्पतिवार को उसे सेवानिवृत्त कर दिया गया।
विज्ञापन