{"_id":"5ee7b8148ebc3e42d3713338","slug":"inspector-dismissed-bareilly-news-bly409403198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू भरी ट्रॉली छोड़ने के मामले पलिया इंस्पेक्टर को भी हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू भरी ट्रॉली छोड़ने के मामले पलिया इंस्पेक्टर को भी हटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। बालू भरी ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़े जाने के मामले में सीओ पलिया के बाद सोमवार को प्रभारी निरीक्षक पर भी गाज गिर गयी। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ल को रिवर्ट कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक निघासन को पलिया भेजा है।
हफ्ते भर पहले सीओ पलिया राकेश नायक ने अवैध खनन मामले में बालू भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़कर पलिया थाना पुलिस को सौंपी थी। पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़ दिया था और तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर दिया था। मामला जानकारी में आने पर एसपी ने सीओ राकेश नायक को हटाकर सीओ ट्रैफिक बनाया था। सीओ पर कार्रवाई होने के बाद प्रभारी निरीक्षक पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा था। एसपी पूनम ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक पलिया विद्या शंकर शुक्ला को रिवर्ट कर एचटीयू शाखा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निघासन प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप सिंह पलिया प्रभारी निरीक्षक होंगे। एचटीयू प्रभारी निरीक्षक दिलेश सिंह निघासन के प्रभारी निरीक्षक होंगे।