फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   innocent girl brutally murdered after sexual harassment rape In Bareilly

दुष्कर्म के बाद हत्या: मासूम के शरीर पर मिले क्रूरता के निशान, शव से कुछ दूर मिले कपड़े, दरिंदगी की इंतेहा देख कांप गया कलेजा

Sun, 13 Jun 2021 11:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 13 Jun 2021 11:22 AM IST
सार

छात्रा को दुष्कर्म के बाद काफी बेरहमी से मारा गया। पुलिस ने छानबीन की तो उसके शरीर पर क्रूरता के निशान साफ नजर आए। उसके सिर में पीछे की ओर धारदार हथियार का भी घाव मिला। गंभीर चोट लगने से गर्दन भी सूजी हुई थी। छात्रा की साइकिल और कपड़े शव से कुछ दूर पड़े बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
innocent girl brutally murdered after sexual harassment rape In Bareilly
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस व ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शाही इलाके के एक गांव में खेत देखने गई 13 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। दिन भर खोजबीन के बाद एक गन्ने के खेत में उसका शव मिला। इसके बाद गुस्साए परिवार वालों ने आरोपियों की फौरन गिरफ्तारी की मांग करते हुए चकदहा-शाही मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस करीब घंटे भर बाद जाम खुलवा पाई और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन


शाही के एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय बच्ची छठी कक्षा की छात्रा थी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह साइकिल से गन्ने का खेत देखने गई थी जहां से दो घंटे बाद भी नहीं लौटी तो परिवार ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। दोपहर के वक्त कुछ लोगों ने उसे खेत से लौटते हुए देखने की बात कही तो परिवार वालों ने उसे जंगल और गन्ने के खेतों में ढूंढना शुरू किया। शाम करीब पांच बजे गांव से दो किलोमीटर चकदहा-पीपलसाना चकरोड के पास एक गन्ने के खेत में उसका अर्द्धनग्न शव बरामद हुआ। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद शाही थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर हालात से साफ था कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई थी। परिवार वालों ने फौरन आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए बच्ची के शव को चकदहा-शाही रोड पर रखकर जाम लगा दिया। शव ले जाने के लिए मंगाई एंबुलेंस भी घेर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ मीरगंज एसके राय ने उन्हें समझाकर करीब घंटे भर बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। देर शाम एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से घटना की जानकारी ली और जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
 

छात्रा को दुष्कर्म के बाद बेरहमी से मारा 

छात्रा को दुष्कर्म के बाद काफी बेरहमी से मारा गया। पुलिस ने छानबीन की तो उसके शरीर पर क्रूरता के निशान साफ नजर आए। उसके सिर में पीछे की ओर धारदार हथियार का भी घाव मिला। गंभीर चोट लगने से गर्दन भी सूजी हुई थी। छात्रा की साइकिल और कपड़े शव से कुछ दूर पड़े बरामद हुए हैं।

छात्रा के परिवार वालों के मुताबिक वह बहुत समझदार थी। हर दूसरे-तीसरे दिन साइकिल से अपने खेत में लगी फसल देखने जाती थी। शनिवार को खेत पर जाने के दो घंटे बाद भी वह नहीं लौटी तो कुछ देर परिवार वाले यह सोचते रहे कि शायद बारिश की वजह से वह कहीं रुक गई होगी। मगर दोपहर होने के बाद भी वह नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की। शाम पांच बजे उसका शव बरामद हो गया।

पुलिस आशंका जता रही है कि किसी परिचित ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पहचान छिपाने के लिए दुष्कर्म के बाद उसने बेरहमी से छात्रा का कत्ल कर दिया। जीवित रहने की गुंजाइश न रहे इसलिए गला दबाने के बाद सिर पर भी धारदार हथियार से वार किया। पुलिस आसपास के आवारा और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की दिनभर की गतिविधि की जांच करा रही है। वहीं, परिवार वालों का कहना है कि उन लोगों की किसी से कोई रंजिश नहीं थी इसलिए उन्हें किसी पर शक भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed