फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Initiative for all-round development of students right from the beginning in the new education policy

Bareilly News: नई शिक्षा नीति में शुरुआत से ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की पहल

Sat, 19 Jul 2025 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Initiative for all-round development of students right from the beginning in the new education policy
बरेली। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, विद्यालयों की सक्रिय भूमिका, शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग और जागरूकता बढ़ाने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों नई शिक्षा नीति के तहत कई बदलाव किए हैं। शुक्रवार को अमर उजाला कार्यालय परिसर में आयोजित संवाद में प्रधानाचार्यों ने इन बदलावों पर विचार साझा किए। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड को लेकर भी सकारात्मक सुझाव दिए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) पर बिंदुवार चर्चा की। कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के हित में है। अभिभावकों से भी जागरूक होने की अपील की, क्योंकि इसमें प्रवेश के दौरान उम्र की बाध्यता है। वहीं, राज्य और अंतरराज्यीय प्रवेश को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर वीके मिश्रा ने बताया कि जिले के 90 स्कूल सीबीएसई से संबद्ध हैं। ज्यादातर में एनईपी लागू कर दी गई है। इसमें मातृ भाषा में अध्ययन-अध्यापन के लिए कहा गया है, पर भाषा क्या होगी? यह तय नहीं है। कुछ अन्य बदलावों पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

राजेश चिक्कर ने कहा कि नई व्यवस्था लागू करने में कुछ दिक्कतें होती हैं, एनईपी पर भी यही स्थिति है। उम्र की बाध्यता से विद्यार्थियों के प्रवेश प्रभावित हो रहे हैं, पर यह विद्यार्थियों के सामाजिक, मानसिक, भावनात्मक, नैतिक, शारीरिक विकास के अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा समेत पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर
प्रधानाचार्यों ने कहा कि एनईपी में हैप्पीनेस करिकुलम के तहत मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, खेलकूद, योगासन, कला, संगीत जैसी गतिविधियों को भी पाठ्यक्रम में शामिल करने पर जोर है। प्रैक्टिकल एजुकेशन से कौशल विकास होगा तो बच्चे बढ़ती उम्र के साथ काबिलियत को भी पहचानने में सक्षम होंगे। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी नई शिक्षा नीति का हिस्सा है। ब्यूरो


ये रहे मौजूद
दिल्ली पब्लिक स्कूल से वेद मिश्रा, विद्या वर्ल्ड स्कूल से योहान कुंवर, जीआरएम स्कूल से आरएस रावत, बीबीएल पब्लिक स्कूल से अल्पना जोशी, पुलिस मॉडर्न स्कूल से किरन देवी, मदर्स पब्लिक स्कूल से आईपीएस चौहान, अल्मा मातेर डे बोर्डिंग स्कूल से राजीव ढींगरा, महर्षि विद्या मंदिर से सुभाष, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल से जितेंद्र श्रीवास्तव, शांतिकुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज से विनोद शर्मा उपस्थित रहे। द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज की डॉ. रामश्री, महामाया विहार स्कूल के आरपी सिंह, बासुबरल सरस्वती विहार स्कूल से जूही शर्मा, क्रिएशंस पब्लिक स्कूल से पारस टंडन, सेक्रेड हार्ट्स पब्लिक स्कूल से उर्मिला वाजपेयी, बेदी इंटरनेशनल स्कूल से जेके साहनी, जेपीएम स्कूल से डॉ. मनोज कांडपाल, सूरजभान गर्ल्स इंटर कॉलेज से राघव खंडेलवाल, बीएल इंटरनेशनल स्कूल से राजेश गुप्ता, चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल से राजेश चिक्कर, जनता इंग्लिश इंटर कॉलेज से जैनब समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed