फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Influentials using Jugad to save from demolition

कहीं सिफारिश.. कहीं जुर्माना देकर तोड़फोड़ से बचे ‘रसूखदार’

Thu, 15 Feb 2018 09:01 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 15 Feb 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
Influentials using Jugad to save from demolition
encroachment drive
स्टेडियम रोड पर बृहस्पतिवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया तो कई जगह रसूखदार लोग इसके आड़े आ गए। कहीं सिफारिश की वजह से तोड़फोड़ की कार्रवाई टल गई तो कहीं जुर्माना देकर मामला निपटा लिया गया। भाजपा के ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल अड़े तो उनके बारातघर का अवैध कब्जा तोड़ने पहुंची टीम ठिठक गई। हालांकि उन्होंने खुद ही अपना कब्जा हटा लिया। भाजपा के नगर महामंत्री यतिन भाटिया और डॉ. शरद अग्रवाल की भी टीम से कहासुनी भी हुई। अभियान के दौरान कुछ कब्जे तोड़े भी गए। अतिक्रमणकारियों से कुल मिलाकर 44 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने स्टेडियम रोड पर अभियान की शुरुआत संजयनगर तिराहे से की, हालांकि इससे पहले ही मोड़ पर रेत-बजरी का ढेर समेटा जा चुका था। ट्यूलिप टॉवर के बाहर कब्जे हटाकर पिज्जा हट का बोर्ड ध्वस्त किया गया। आगे यूनाइटेड बैंक के जेनरेटर को लेकर चार हजार रुपये जुर्माना लेकर हसीन मियां का टिन शेड, राधा रानी ऑटोमेटिक के अवैध कब्जे ध्वस्त किए गए। कृष्णाज रेस्टोरेंट के जेनरेटर और रेत-बजरी के कारोबारी सिंह ट्रेडर्स पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। इस दौरान भाजपा के नगर महामंत्री यतिन भाटिया भी सिफारिश लेकर पहुुंचे। पास ही एक अन्य कारोबारी का रेत-बजरी जब्त कर लिया। डॉ. लालता प्रसाद का अवैध जाल तोड़ा गया, आदर्श स्वीट्स की अवैध दीवार तोड़ी गई। सिंडिकेट बैंक और श्यामबिहारी पटेल से भी सड़क पर जेनरेटर रखने पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लिया गया।
विज्ञापन

भोजीपुरा ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल के बारातघर सिटी डिवाइन की स्टील की सीढ़ियां तोड़ने को नगर निगम की जेसीबी पहुंची तो उसके कर्मचारी खुद कब्जा हटाने की बात कहते हुए सामने आ गए। टीम कब्जा तोड़ने पर अड़ी थी। इसी बीच योगेश पटेल पहुंच गए। उन्होंने टीम को हड़काया कि बिना किसी नोटिस के कार्रवाई को आए हो, चिह्नीकरण भी नहीं किया है। जेसीबी नहीं चलेगी, वह खुद सीढ़ियां हटवा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने खुद ही सीढ़ियां हटवा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों के बाहर अवैध पार्किंग पर जुर्माना
साईं अस्पताल की पार्किंग पर डॉ. शरद अग्रवाल को चेतावनी देकर वाहन हटवाए गए। महाजन अस्पताल की पार्किंग और अवैध जाल को लेकर टीम से कहासुनी के बाद दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रकाश हास्पिटल के डॉ. एपी अग्रवाल से जेनरेटर के लिए पांच हजार और आदित्यमूर्ति के निर्माणाधीन भवन के बाहर अतिक्रमण के लिए पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed