{"_id":"6708773ce785bace86023ecd","slug":"industrial-township-drone-survey-completed-consultancy-will-be-taken-from-private-company-bareilly-news-c-4-bly1015-499330-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इंडस्ट्रियल टाउनशिप... ड्रोन सर्वे पूरा, निजी कंपनी से लेंगे कंसल्टेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इंडस्ट्रियल टाउनशिप... ड्रोन सर्वे पूरा, निजी कंपनी से लेंगे कंसल्टेंसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए ड्रोन सर्वे पूरा हो गया है। अब निजी कंपनी से परामर्श लेकर परियोजना को धरातल पर उतारने की तैयारी है।
परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के निकट रहपुरा जागीर गांव की 113 हेक्टेयर जमीन पर बीडीए इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित कर रहा है। 15 दिनों से चल रहा ड्रोन सर्वे पूरा हो गया है। अब ट्रांसपोर्टनगर बसाने, गोदाम बनाने, नए उद्योग लगाने और औद्योगिक क्षेत्र के लिए सुविधाएं विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए चार जोन बनाए गए है। सड़क का एलाइनमेंट फाइनल हो गया है। सभी में भूखंड आवंटित करने का प्रस्ताव है। उद्यमियों की जरूरत समझने के लिए डिमांड सर्वे चल रहा है।
भूखंडों के लिए बिक्री रेट 14900 रुपये प्रति वर्गमीटर तय है। उद्यमी कम से कम 750 व अधिकतम 10 हजार वर्गमीटर तक के भूखंड ले सकेंगे। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि कंसल्टेंसी के लिए दिल्ली, लखनऊ और बरेली की एक-एक फर्म ने प्रस्तुतीकरण दिया है। परीक्षण के बाद इनमें से एक कंपनी का चयन किया जाएगा। अमर उजाला ब्यूरो