फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Indian folk culture of the sixth Spill Rngyatra

भारतीय लोक संस्कृति की छटा बिखेर गई रंगयात्रा

Sun, 31 Jan 2016 01:35 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 31 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
बरेेली। अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को शहर में रंगयात्रा निकाली गई। इसमें देश भर से जुटे कलाकारों ने अपने-अपने क्षेत्र की लोक संस्कृति को बरेली की सड़कों पर उतार दिया। जिसे राह चलते लोग भी एक बार रुक देखे बिना नहीं रह सके। वहीं विदेशों के आए कलाकरों ने भी दोस्ती का पैगाम देकर सब को अपना बना लिया। खास तौर से जाजाबार पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने भारत के प्रधानमंत्री का मेक इन इंडिया और क्लीन इंडिया का सन्देश देते हुए सबको आकर्षित किया। तो इंडोनेशिया के कलाकार भारत का झंडा लेकर चले। रंगयात्रा जिस रास्ते भी गुजरी शहर के लोग स्वागत को उमड़ पड़े।   
विज्ञापन

कल्चरल एसोशियेशन व जिला समारोह समिति की ओर से महोत्सव के अंतर्गत निकाली गई रंगयात्रा में भारत के हर रंग दिखे। रंग यात्रा में सबसे आगे त्रिलोचनी डांस एकेडमी जबलपुर के कलाकारो ने मां दुर्गा की अविस्मरणीय झांकी व मणिपुरी व ओडिसी नृत्य करतीं बालाएं यात्रा में रंग भर रहीं थीं। कल्चरल ग्रुप आसाम के कलाकारों ने बिहू नृत्य, रिदम डांस एण्ड ऐरोबिक वर्ल्ड लखनऊ के कलाकारो ने बेटी बचाओ अभियान झांकी नृत्य, आस्था डांस एकेडमी के कलाकारो ने गरीबी, बेरोजगारी, जनसंख्या वृद्धि, भ्रष्टाचार, स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कला निकेतन धनबाद झारखंड के कलाकार झांकी के माध्यम से लड़का लड़की एक समान का संन्देश देते चल रहे थे। रत्नाकर ड्रामेट्रिक प्रोडक्शन नई दिल्ली ने भगवान राम, लक्ष्मण, सीता की झंाकी प्रस्तुत किया। शहर के लगभग चार सौ कलाकारों के साथ गंगाशील स्कूल ऑफ  नर्सिंग, एशियन नर्सिंग कालेज, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने मुुख्य रूप से बेटी बचाओ-देश बचाओ, ब्लड देकर जीवन बचाओ, साक्षरता का संन्देश दिया।
विज्ञापन

पूर्व में मुख्य अतिथि डीआईजी आशुतोष कुमार ने हरी झंडी तथा अध्यक्षता करते हुए  महापौर डॉ. आईएसतोमर तथा दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा खां ने सफेद झण्डी दिखाई। संस्था अध्यक्ष जेसी पालीवाल तथा राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक नरेन्द्र पाल गंगवार के नेतृत्व में संजय कम्युनिटी हॉल से बरेली इण्टर कालेज से नगर निगम, अयुब खां चौराहा, कोतबाली, कुतुबखाना से आलम गिरी गंज, मठ की चौकी से होते हुए श्यामगंज, कालीबाडी से होते हुए पुन: संजय कम्युनिटी हॉल पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed