{"_id":"5e2c73768ebc3e971b5bfb61","slug":"india-republic-day-bareilly-news-bly3933648146","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी सिटी-एएसपी ने टीम के साथ होटल, रेलवे स्टेशन व अन्य जगह चेक कीं
बरेली। शहर के संवेदनशील माहौल के चलते पुलिस हाई अलर्ट पर है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के होटल, रेलवे स्टेशन, शॉपिंग मॉल व अन्य सार्वजनिक स्थानों की शनिवार को एसपी सिटी व अन्य अधिकारियों ने सघन चेकिंग की। टीम में डॉग स्कवॉड भी शामिल रहा। हालांकि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई।
नागरिकता कानून को लेकर शहर में बने विरोध के माहौल के चलते पुलिस सतर्क है। पिछले कुछ दिनों में हुए धरना प्रदर्शन और फिर उन्हें स्थगित कर 26 जनवरी को इस्लामिया मैदान में इकट्ठा होने के कार्यक्रम के चलते पुलिस की कुछ खुराफातियों पर भी नजर है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एसपी सिटी व अन्य अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की। टीम के साथ डॉग स्कवॉड भी रहा।
एसपी सिटी ने भी शनिवार की दोपहर इज्जतनगर क्षेत्र में फीनिक्स मॉल, इज्जतनगर रेलवे स्टेशन, एयर फोर्स एरिया व अन्य संवेदनशील जगहों पर चेकिंग की। बरेली जंक्शन पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ और सामान की भी तलाशी ली गई। वहीं प्रेमनगर क्षेत्र और कोतवाली क्षेत्र में स्थित होटलों व अन्य जगहों पर भी चेकिंग की गई। पुलिस के मुताबिक, परतापुर चौधरी, रहपुरा जागीर, बानखाना, शाहबाद दीवानखाना, पुराना शहर व अन्य संवेदनशील जगहों पर गश्त बढ़ा दी गई है।