{"_id":"697bca6b55afb9c5490908d1","slug":"indent-of-one-lakh-quintal-issued-for-sugarcane-supply-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-105810-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गन्ना सप्लाई के लिए एक लाख क्विंटल का इंडेंट हुआ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गन्ना सप्लाई के लिए एक लाख क्विंटल का इंडेंट हुआ जारी
विज्ञापन
अखबार में प्रकाशित खबर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। त्रिवटीनाथ चीनी मिल बहादुरगंज का गन्ना समिति के सचिव राजीव सेठ ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया। चीनी मिल को चालू पाया। चीनी मिल को गन्ना सप्लाई करने के लिए एक लाख क्विंटल का इंडेंट जारी कर दिया गया है। उधर, किसान अब भी दुविधा में है। वे अब भी इस कदम का विरोध कर रहे हैं।
बहादुरगंज चीनी मिल नवंबर माह में चलने के बाद तुरंत बंद हो गई थी। तकनीकी खराबी के कारण मिल के बंद होने के बाद मिल को दिए गए सभी छह गन्ना खरीद केंद्र निगोही तथा पीलीभीत को दे दिए गए थे। बहादुरगंज चीनी मिल के प्रबंध तंत्र ने मिलकर विधिवत चलने का दावा किया था। उसके बाद ये खरीद केंद्र दोबारा आवंटित हो गए। गन्ना समिति के सचिव राजीव सेठ ने बुधवार को चीनी मिल का निरीक्षण किया तो मिल बंद मिली थी, लेकिन बृहस्पतिवार को बहादुरगंज चीनी मिल चालू हालत में मिली। प्रबंधन के अनुसार, किसानों को गन्ना सप्लाई की पर्ची भी जारी की जा चुकी है।
ट्रायल में किसी तरह की दिक्कत नहीं : मिल प्रबंधक
चीनी मिल के प्रबंधक सुरेंद्र पांडे का कहना है की चीनी मिल एक जनवरी से लगातार ट्रायल पर चल रही है। अब किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आई है। लिहाजा किसान अपना गन्ना लेकर आए और चीनी मिल समय से पहले उनका भुगतान देगी। संवाद