फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Indefinite boycott of judicial work by advocates.

Bareilly News: अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्यों से किया अनिश्चितकालीन बहिष्कार

Wed, 09 Sep 2026 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 09 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Indefinite boycott of judicial work by advocates.
आंवला। बार एसोसिएशन ने पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा के निधन पर शोकसभा के बाद न्यायिक कार्यों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार किया। इस संबंध में जनपद न्यायाधीश को ज्ञापन भी भेजा गया है। महासचिव अवनीश तिवारी ने सिविल जज जूनियर डिवीजन को सामूहिक शोक सभा की सूचना दी थी। दोपहर 2:00 बजे 150 अधिवक्ता न्यायालय कक्ष में पहुंचे। प्रतीक्षा के बाद आए पीठासीन अधिकारियों ने अध्यक्ष व महासचिव को मंच से नीचे उतारा। अधिवक्ताओं ने परंपरा का हवाला दिया लेकिन अधिकारी नहीं माने। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर के बाहर सड़क पर शोकसभा की। आपातकालीन बैठक में पीठासीन अधिकारियों को पूर्वाग्रही बताकर अनिश्चितकालीन बहिष्कार का निर्णय हुआ। अध्यक्ष अनेक पाल सिंह यादव समेत कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed