फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Increased speed, 18 infected in vacant Kovid hospital now

बढ़ी रफ्तार, खाली हो चुके कोविड चिकित्सालय में अब 18 संक्रमित

Sat, 20 Mar 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Increased speed, 18 infected in vacant Kovid hospital now
demo pic - फोटो : अमर उजाला।

संक्रमितों में चार बच्चे भी, स्वास्थ्य विभाग ने जंक्शन, टोल प्लाजा, बस अड्डों और एयरपोर्ट पर शुरू कराई कोरोना की जांच

विज्ञापन
बरेली। कोरोना की लगातार बढ़ती रफ्तार ने अफसरों की बेचैनी बढ़ा दी है। कोविड चिकित्सालय जो कुछ समय पहले खाली हो चुका था, अब फिर वहां भर्ती मरीजों की तादाद 18 हो गई है। इनमें तीन संक्रमित बच्चों के अलावा एक पांच दिन का नवजात भी है जिसे उसकी संक्रमित मां की वजह से भर्ती कर महिला स्टाफ को उसकी देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोविड चिकित्सालय के सीएमएस ने सीएमओ से और स्टाफ भी मांगा है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक करीब हफ्ते भर से जिले में हर रोज 15-25 संक्रमित मिल रहे हैं। इसे गंभीर मानते हुए सीएमओ ने हर दिन तीन हजार से ज्यादा सैंपल लेने का लक्ष्य तय कर दिया है। स्कूल, कॉलेज और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में रैंडम सैंपलिंग के साथ दूसरे जिलों और राज्यों से आने वालों की भी जांच की जा रही है। अफसरों ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर पूरी तरह फोकस कर दिया है। शासन से हर शाम कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का रियल टाइम डाटा मांगा जा रहा है। सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने सर्विलांस टीम को निर्धारित प्रारूप पर व्हाट्सएप या अन्य साधनों के जरिए रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए हर संभव प्रयास की अपील की है।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में बनाया डिलीवरी रूम

पिछले साल कोरोना के खौफ से निजी अस्पतालों ने संक्र मित गर्भवती महिलाओं का इलाज करने से साफ इनकार कर दिया था। इस वजह से नवाब साहब की कोठी के पास रहने वाली एक गर्भवती की तड़पकर मौत तक हो गई थी। इसके बाद शासन ने संक्रमित गर्भवती महिलाओं को भर्ती करने की जिम्मेदारी दिल्ली हाईवे स्थित कोविड अस्पताल को सौंपी थी। अब निजी कोविड अस्पताल में संक्रमित भर्ती नहीं हो रहे हैं लिहाजा किसी गर्भवती के संक्रमित होने पर उसे भर्ती करके प्रसव कराने के लिए कोविड चिकित्सालय के गाइनी वार्ड को डिलीवरी रूम में तब्दील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां संक्रमित मगर नवजात की रिपोर्ट निगेटिव

चार दिन पहले कोविड चिकित्सालय में पीलीभीत की एक संक्रमित महिला को कोविड चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उसका पांच दिन का नवजात बच्चा जांच में निगेटिव निकला जिसके बाद सीएमएस डॉ. वागीश वैश ने महिला स्टाफ को उसे संभालने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा वन स्टॉप सेंटर की ओर से एक संक्रमित मां और उसके साल भर के बच्चे को भर्ती कराया गया है। पांच और सात साल के दो और संक्रमित बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं।

दूसरे शहरों से आने वालों की जांच शुरू

सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने आशंका जताई है कि दूसरे जिलों और राज्यों से आ रहे संक्रमितों की वजह से बरेली में संक्रमण बढ़ रहा है। इसे देखते हुए जंक्शन पर दिल्ली से आने वाले यात्रियों की कोविड जांच के निर्देश दिए हैं। टोल प्लाजा पर भी नियमित रूप से दिल्ली से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। अब एयरपोर्ट पर भी कोविड जांच के लिए स्वास्थ्यकर्मी तैनात किया गया है। ेे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed