फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Income tax team seized records of purchase and sale

Bareilly News: आयकर टीम ने जब्त किए खरीद-बिक्री के अभिलेख

Fri, 21 Feb 2025 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Income tax team seized records of purchase and sale
बरेली। फरीदपुर के गांव अंधरपुरा स्थित प्रयाग मिल्क फैक्टरी पर दो दिनों से चल रहा आयकर टीम का छापा बृहस्पवितार को थम गया। दो दिन चली कार्रवाई के दौरान खरीद-बिक्री से जुड़े कई संदिग्ध दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर टीम बुधवार देर रात दिल्ली लौट गई। हालांकि, टीम के जाने के बाद भी संचालक, मैनेजर ने अपने मोबाइल फोन बंद ही रखे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर तीन गाड़ियों से दिल्ली से आई आयकर विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने प्रीमियम एग्री फूड प्राइवेट लिमिटेड (प्रयाग मिल्क फैक्टरी) पर छापा मारा था। सूत्रों के मुताबिक, टीम को फैक्टरी में बड़े पैमाने पर कर चोरी की सूचना मिली थी। दो माह से टीम मौके का इंतजार कर रही थी। पहुंचते ही टीम ने फैक्टरी के कारोबार से जुड़े सभी रिकॉर्ड कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कंप्यूटर और लैपटॉप भी खंगाले। दो दिनों तक दस्तावेजों की छानबीन के बाद जो अभिलेख संदिग्ध मिले, उन्हें जब्त कर टीम साथ ले गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रोजाना उत्पादन, बिक्री संबंधी रिकॉर्ड खंगाले गए। फैक्टरी में आसपास के गांवों के दूधियों से कम कीमत पर दूध लेकर महंगे दामों पर उसकी खरीद दिखा रहे थे। वहीं, ज्यादा मात्रा में हो रही बिक्री को कम दिखाकर टैक्स चोरी की बात कही जा रही है। हालांकि, टीम ने जांच से जुड़ी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed