Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inadequate safety measures on the highway

Bareilly News: हाईवे पर सुरक्षा के धुंधले इंतजाम

Sun, 22 Nov 2026 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Inadequate safety measures on the highway
बरेली। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम धुंधले पड़ गए हैं। कोहरे का सीजन शुरू हो चुका है और रिफ्लेक्टर व रेडियम पट्टियां नदारद हैं। अमर उजाला टीम की पड़ताल में इमरजेंसी कॉल बॉक्स भी खराब मिला। सड़क पर कई जगहों पर अवैध कट बने हुए हैं। छुट्टा पशु भी टहलते दिखाई दिए। इससे हाईवे पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

बिल्वा से लेकर रजऊ परसपुर तक चार इमरजेंसी कॉल बाक्स मिले। इनमें से तीन खराब पाए गए। मुड़िया अहमदपुर नगर से पहले एक ट्रक से गन्ना सड़क पर गिर गया था। इसकी वजह से पीछे से आ रहे वाहन असंतुलित होकर दुर्घटना के शिकार हो रहे थे। कुछ वाहनों से उतरकर लोग गन्ना लूटते हुए दिखे। आगे मुड़िया अहमदपुर में इमरजेंसी कॉल बॉक्स मिला। चेक करने पर फोन चालू मिला। कॉल सेंटर पर फोन उठाने वाले को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

टीम वहां से आगे बढ़ी तो सड़क पर कई किमी तक रेडियम पट्टी व रिफ्लेक्टर नदारद मिले। चंदपुर बिचपुरी में लगे इमरजेंसी कॉल बाक्स को चेक किया तो सिर्फ लाइट जल रही थी। फोन नहीं लगा। इसके बाद टीम ने अहलादपुर बिथरी चैनपुर व उड़ला जागीर में लगे इमरजेंसी बाक्स को चेक किया। वे भी खराब मिले। बीच में कई जगहों पर सड़कों पर पैचिंग के दौरान अत्यधिक तारकोल डालकर छोड़ दिया गया है। इससे वाहन अनियंत्रित होते देखे गए। सड़क किनारे रेत-बजरी भी पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूटर्न की जगह अवैध कट से निकलते रहे बाइक सवार
हाईवे पर कई जगहों पर लोगों ने अपना समय बचाने के लिए अवैध कट बना रखा है। वहां से बाइक सवार निकलते रहते हैं। इससे कई बार लोग दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। बिल्वा के पास सर्विस लेन से ऊपर जाने वाले वाहन भी अवैध कट से निकलते देखे गए। पिछले साल कोहरे में यहां पर कई वाहनों की भिड़ंत में कई लोग घायल हुए थे। हाईवे के बीच में छुट्टा पशु टहलते मिले। इसमें कुछ तो बीच डिवाइडर पर रोपे गए पौधों और हरी घास को चर रहे थे।

वर्जन
हाईवे की स्थिति में जल्द सुधार कराया जाएगा। जिन जगहों पर रिफ्लेक्टर व रेडियम पट्टियां नहीं हैं, उसको दुरुस्त कराया जाएगा। इमरजेंसी कॉल बाक्स को भी ठीक करा दिया जाएगा। - अरविंद कुमार, पीडी, एनएचएआई मुरादाबाद डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed