फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In three years, 11 players from the football hostel shone on the national horizon

Bareilly News: तीन साल में राष्ट्रीय क्षितिज पर चमके फुटबॉल छात्रावास के 11 खिलाड़ी

Wed, 18 Jun 2025 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
In three years, 11 players from the football hostel shone on the national horizon
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित फुटबॉल छात्रावास ने बीते तीन वर्ष में 11 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। कोरोना महामारी के दौरान दो साल तक बंद रहने के बाद वर्ष 2022 में इसका दोबारा संचालन शुरू हुआ। वर्ष 2022-2023 में दो, 2023-24 में सात और वर्ष 2024-25 में दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी क्षमता का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


छात्रावास अंडर-15 आयु वर्ग के बालकों के लिए संचालित होता है। यहां प्रवेश के लिए खिलाड़ियों को तीन चरणों की चयन प्रक्रिया से गुजरना होता है। जिला, मंडल और राज्य स्तर पर स्किल, फिटनेस और मेडिकल परीक्षण के आधार पर चयन किया जाता है। चयन के बाद खिलाड़ी को पांच वर्षों तक छात्रावास में रहकर प्रशिक्षण लेने का अवसर मिलता है। यदि कोई खिलाड़ी तीन वर्षों के भीतर राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि नहीं प्राप्त करता, तो उसे बाहर कर दिया जाता है। यह मानक खिलाड़ियों को लगातार बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन

यहां खिलाड़ियों के रहने, खाने, खेल किट और सभी जरूरी उपकरणों की व्यवस्था की जाती है। प्रशिक्षकों के निर्देशन में खिलाड़ियों को रोज सुबह-शाम अभ्यास कराया जाता है। प्रशिक्षक खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक और रणनीति पर विशेष ध्यान देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके ये खिलाड़ी
वर्ष 2022-23 में यशराज थापा और मुकेश कुमार गुप्ता ने, साल 2023-24 में अबुर्जर, आदित्य कुमार, विनय कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, आफताब खां, गौरव, धीरज गुप्ता ने और वर्ष 2024-25 में मो. यासीन और सचिन ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed