{"_id":"68966da65caa7aba9e040cc9","slug":"in-the-race-to-take-credit-for-the-cc-road-the-mla-and-the-chairman-came-face-to-face-there-was-a-heated-argument-bareilly-news-c-4-vns1074-700181-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीसी रोड का श्रेय लेने की होड़ में विधायक और चेयरमैन आमने-सामने आए, नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीसी रोड का श्रेय लेने की होड़ में विधायक और चेयरमैन आमने-सामने आए, नोकझोंक
विज्ञापन
बहेड़ी। नगर पंचायत देवरनियां में मुंडिया जागीर बाजार चौराहे से नहर की पुलिया तक बनने वाली सीसी रोड की स्वीकृति का श्रेय लेने का मामला शुक्रवार को तूल पकड़ गया। सपा विधायक शहजिल इस्लाम के साथ मौजूद देवरनियां नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन कैसर अंसारी व उनके समर्थक और वर्तमान चेयरमैन कलीम अंसारी व उनके समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस और संभ्रांत लोगों ने किसी तरह से मामला शांत कराया।
देवरनियां से मुंडिया जागीर की सड़क एक अरसे से खस्ताहाल है। इसके कुछ हिस्से का निर्माण नगर पंचायत प्रशासन करा चुका है। अब मुंडिया जागीर बाजार चौराहे से नहर की पुलिया तक के 480 मीटर हिस्से में सीसी रोड का निर्माण होना है। शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम प्रस्तावित सीसी रोड का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे थे।
इसकी खबर देवरनियां नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी को लगी तो वह भी समर्थकों के साथ पहुंच गए। उन्होंने कहा कि झारखंड के राज्यपाल और क्षेत्रीय सांसद के सहयोग से सड़क मंजूर हुई है। अब काम शुरू हुआ तो विधायक श्रेय लेने आ गए, जबकि उनकी कोई भूमिका ही नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने विरोध किया, तो उनके समर्थकों ने नारेबाजी की। इस पर विधायक के साथ खड़े पूर्व चेयरमैन कैसर अंसारी के समर्थकों से चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी के समर्थकों की नोकझोंक होने लगी। पुलिस और कुछ संभ्रांत लोगों ने विवाद आगे बढ़ने से रोका। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जनता की मांग पर हमने प्रमुख सचिव से मिलकर रोड को स्वीकृत कराया है। निर्माण पीडब्ल्यूडी कराएगा, शुक्रवार को काम शुरू होने पर देखने गए थे। शिलान्यास का कार्यक्रम नहीं था। वर्तमान और पूर्व चेयरमैन का आपसी विवाद है, इसीलिए समर्थक लोग आमने-सामने आए थे। - शहजिल इस्लाम, विधायक भोजीपुरा
-- -- -- -- -- -- -- --
सड़क निर्माण के लिए हमने मेहनत की। क्षेत्रीय सांसद और झारखंड के राज्यपाल के सहयोग से निर्माण कार्य हो रहा है। विधायक इस काम का श्रेय लेने पहुंचे थे, जिसका हमने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध किया और हमारी जीत हुई। - मोहम्मद कलीम अंसारी, चेयरमैन देवरनियां