फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In the last seven years, the fourth husband, then three divorce marriages

सात साल में चौथा पति, फिर तीन तलाक की नौबत

Sun, 30 Apr 2017 01:02 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Sun, 30 Apr 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
In the last seven years, the fourth husband, then three divorce marriages
सात साल में चौथा पति, फिर तीन तलाक की नौबत - फोटो : सात साल में चौथा पति, फिर तीन तलाक की नौबत
परिवार परामर्श केंद्र में  ये मामला महिला की ओर से शराब पीकर पीटने और दहेज प्रताड़ना के रूप में आया है। पति पत्नी पर लांछन लगाने के साथ तलाक लेने की बात कर रहा है। कांउसलर अब तक जो समझ पाए हैं वो ये है कि महिला औलाद नहीं दे पा रही है इसलिए पति उसे छोड़ना चाहता है। इस महिला की कहानी में तीन पात्र और हैं जो उसे तलाक दे चुके हैं। पहले का मन दूसरी पर आ गया दूसरे को दहेज चाहिए था और तीसरे को औलाद अब ये चौथा भी औलाद ही मांग रोचक ये भी है ये जो चौथा है उसका भी यह तीसरा निकाह है। 
विज्ञापन

 परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर्स फिलहाल इसी प्रयास में हैं कि 38 के करीब हो चुकी ये महिला एक बार फिर सड़क पर न आ जाए और उसका वर्तमान शौहर उसे अपने घर में रहने दे।  महिला तलाक नहीं चाहती। काउंसलर शरीयत की रोशनी में मसले का हल ढूंढ रहे हैं। सात दिन बाद दोनों के परिवार के लोगों को बुलाया है, ताकि शौहर और बीवी के बीच समझौते का प्रयास हो सके।  
विज्ञापन

नवाबगंज निवासी महिला के मुताबिक सात साल पहले नगरिया कला के जाहिद से उसका पहला निकाह हुआ था। करीब डेढ़ साल बाद शौहर के दूसरी महिला से संबंध होने के बाद रिश्तों में खटास आ गई। शौहर ने उसको तलाक दे दिया।  दूसरा निकाह सीबीगंज के घुनसा गांव के पप्पू से हुआ था। पप्पू से रिश्ते सिर्फ छह महीने कायम रह सके। पप्पू ने दहेज के लिए महिला को जिंदगी से बेदखल करके तलाक दे दिया।  तीसरा निकाह सोनू निवासी गौटिया से करवाया गया। जिंदगी एक बार फिर पटरी पर दौड़ पड़ी, लेकिन दो साल में ही सोनू से महिला के झगड़े शुरू हो गए। महिला के औलाद नहीं हो रही थी। लिहाजा करीब दो साल के बाद सोनू ने भी महिला को तलाक दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने आठ महीने पहले इज्जतनगर के बिहारमान नगला के शमशाद से निकाह करवाया। शमशाद महिला की फुफेरी बहन के परिवार से है। शमशाद का भी यह तीसरा निकाह है। शमशाद ने बताया कि पहली बीवी की चौथे प्रसव के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। दूसरा निकाह किया लेकिन एक साल के बाद बीवी को किन्नर करार देकर तलाक दे दिया था। शमशाद के पहली बीवी से तीन औलाद हैं। अब वह तीसरी बीवी से भी तलाक लेना चाहता है। शौहर को  बीवी पर शक भी होता है। हालांकि काउंसलर के अनुसार शौहर औलाद चाहता है, जो बीवी नहीं दे पा रही है। 

महिला की तहरीर में दहेज प्रताड़ना और शराब पीकर मारपीट के आरोप लगाए हैं। दहेज प्रताड़ना अधिनियम के पति पर कार्रवाई हो सकती है। हालांकि महिला के लिए हम शरीयत का सहारा भी ले रहे हैं। दोनों के बीच समझौते का प्रयास करवाया जा रहा है। अगर दोनों के बीच बात नहीं बनती तो एसएसपी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। ताकि पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा सके।  
-खलील कादरी, काउंसलर परिवार परामर्श केंद्र 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed