फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In the implementation of schemes, Badaun got third position in the state, Bareilly got 17th position.

Bareilly News: योजनाओं के क्रियान्वयन में बदायूं को प्रदेश में तीसरा, बरेली को 17वां स्थान

Tue, 25 Jun 2024 07:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
In the implementation of schemes, Badaun got third position in the state, Bareilly got 17th position.
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में बदायूं ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। राज्य स्तर पर विभागीय योजनाओं और कार्यों की प्रत्येक माह जिलेवार समीक्षा की जाती है। इसमें बरेली 17वें और पीलीभीत 65वें पायदान पर है। प्रदेश में सबसे खराब स्थिति शाहजहांपुर की है, जिसने 75वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा के तहत संचालित योजनाओं, शासकीय और विभागीय कार्यों के सापेक्ष पारदर्शी प्रणाली से जिले की प्रत्येक माह की रैंकिंग के लिए चिह्नित कार्यक्रम और मानक अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें पीएम श्री के लिए बजट का इस्तेमाल, नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण, प्रारंभ पोर्टल पर नियमित कार्यों का विवरण अपलोड करना, डीबीटी और पुस्तक वितरण आदि मानकों को शामिल किया जाता है।
विज्ञापन

इस क्रम में उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर मई माह की जिलेवार रैंकिंग जारी की गई है। इसमें 53 प्रतिशत अंकों के साथ बदायूं तीसरे, 45 प्रतिशत अंकों के साथ बरेली 17वें, 37 प्रतिशत अंक के साथ पीलीभीत 65वें, 33 प्रतिशत अंकों के साथ शाहजहांपुर 75वें स्थान पर है। इसको लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने बीएसए संजय सिंह को मासिक लक्ष्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ताकि जून माह की रैंकिंग में सुधार हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed