{"_id":"613bb21f8ebc3ef2c63b48fb","slug":"in-dargah-aala-hazrat-couples-who-fled-from-home-are-no-longer-married-bareilly-news-bly4591406142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली : दरगाह आला हजरत में अब घर से भागकर आए जोड़ों का निकाह नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली : दरगाह आला हजरत में अब घर से भागकर आए जोड़ों का निकाह नहीं होगा
Sat, 11 Sep 2021 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:17 AM IST
सार
दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां की ओर से जारी किया गया नोेटिस, दरगाह पर पोस्टर भी लगे।
विज्ञापन
दरगाह ए आला हजरत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आला हजरत दरगाह परिसर में अब घर से भागकर आने वाले लड़के-लड़कियों का निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा। दरगाह प्रमुख एवं मरकजे अहले सुन्नत के मुतवल्ली मौलाना सुब्हान रजा खां सुब्हानी मियां की ओर से इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
नोटिस में कहा गया है कि तमाम लड़कियाें और लड़कों का घर से भागकर कोर्ट, दरगाहों या मस्जिदों में निकाह करना आम है लेकिन कोई भी विवाद होने पर दरगाह और मस्जिदों में निकाह पढ़ाने वालों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसी वजह से दरगाह आला हजरत में ऐसे जोड़ों का निकाह पढ़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
सुब्हानी मियां ने इस नोटिस में हर खासो आम को आगाह करते हुए कहा है कि दरगाह आला हजरत के अहाते, दारुल उलूम मंजरे इस्लाम, रजा मस्जिद, अफ्रीकी हॉस्टल या इससे मुताल्लिक दफ्तरों में यहां के काजी, मुफ्ती, इमाम और मौलवी कोई निकाह नहीं पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
सुब्हानी मियां ने आगाह किया है कि अगर इन जगहों पर किसी ने निकाह पढ़ाया या यहां निकाह पढ़ाए जाने का झूठा इल्जाम लगाया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरगाह से जुड़े संगठन तहरीके तहफ्फुजे सुन्नियत (टीटीएस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य परवेज नूरी ने बताया कि इस सूचना के बाबत दरगाह परिसर और आसपास पोस्टर भी लगा दिए गए हैं ताकि कोई यहां निकाह पढ़वाने के लिए न आए।