फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In Baragaon, girls are being made to sell raw liquor

Bareilly News: बड़ागांव में बच्चियों से बिकवाई जा रही है कच्ची शराब

Mon, 14 Jul 2025 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
In Baragaon, girls are being made to sell raw liquor
गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी बड़ागांव इलाके में शराब माफियाओं द्वारा बच्चियों से कच्ची शराब की बिक्री कराई जा रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी शिकायत एक ग्रामीण ने पुलिस से भी की थी, लेकिन पुलिस ने मामला रफा दफा कर दिया।
विज्ञापन

इलाके भर में कच्ची शराब का धंधा जोरो से चल रहा है। कई गांव में तो घरों में कच्ची शराब की भट्ठियां रात -दिन दहकती रहती है। चौकी के गांव बड़ागांव में तो बच्चियों से तस्कर कच्ची शराब बिकवा रहें हैं। एक बच्ची द्वारा परचूनी की दुकान पर कच्ची शराब लाकर देने से संबंधित वीडियो वायरल हो रहा है। बताते हैं कि इस वीडियो के साथ ही बड़ा गांव के ही जयप्रकाश ने 112 पुलिस पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद चौकी बड़ागांव में भी लिखकर शिकायत की थी, लेकिन चौकी पुलिस ने उल्टा जयप्रकाश को ही जेल भेजने की धमकी देकर भगा दिया। संवाद
विज्ञापन

--
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है और न ही मेरे तक कोई शिकायत आई है। फिर भी मैं चौकी पुलिस से पूरे मामले को दिखवाता हूं।
-जगत सिंह, थाना प्रभारी सिरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed