फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In areas with more local faults, armoured cables will be installed in place of bunches

Bareilly News: ज्यादा लोकल फॉल्ट वाले इलाकों में बंच की जगह डाला जाएगा आर्मर्ड केबल

Thu, 01 Aug 2024 06:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 01 Aug 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
In areas with more local faults, armoured cables will be installed in place of bunches
बरेली। शहर के जिन इलाकों में लोकल फॉल्ट के कारण कटौती और ट्रिपिंग की ज्यादा समस्या रहती है, वहां बंच केबल के स्थान पर आर्मर्ड केबल डाला जाएगा। शहर के किला, सुभाषनगर, कुतुबखाना, शाहदाना, सीबीगंज उपकेंद्रों के इलाकों में लोकल फॉल्ट की दिक्कत सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग और अंधाधुंध लाेकल फॉल्ट के कारण कई बार 15-17 घंटे तक कटौती की जा रही है। क्षमता से ज्यादा भार होने के कारण ट्रांसफार्मर फुंकने और बंच केबल जलने के मामले कम नहीं हो रहे। शहर के चारो वितरण खंडों में ऐसे इलाकों को चिह्नित किया गया है जहां लोकल फॉल्ट ज्यादा हो रहे हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता प्रथम खंड महावीर सिंह ने बताया कि जहां पर एक बार फॉल्ट हो जाता है अक्सर उसी स्तर पर या उसके आस-पास ही फॉल्ट होते हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि गर्मियां शुरू होने से पहले सुधार संबंधी जितने काम होने थे उतने नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता द्वितीय खंड सतेंद्र चौहान ने बताया कि कई इलाकों में लोकल फॉल्ट का कारण बिजली चोरी के कारण ओवरलोडिंग है। इन इलाकों को चिह्नित किया गया है। ऐसे स्थानों पर आर्मर्ड केबल डाला जाएगा। बिजली चोरी रोकने के लिए शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम भी शुरू हो गया है।



---------
ज्यादा फॉल्ट वाले इलाकों में लाइन लॉस भी ज्यादा
शहर में जिन स्थानाें पर ज्यादा फॉल्ट हो रहे हैं वहां लाइन लॉस भी ज्यादा है। पिछले दिनों फीडरों के ऑडिट में सामने आया था कि कई इलाकों में तो लाइन लॉस 55-60 फीसदी तक पहुंच रहा है। बंच केबल जलने के मामले भी इन इलाकों में ही ज्यादा होते हैं। इसका कारण कटिया डालकर बिजली चोरी किया जाना है। लाइन लॉस और फॉल्ट के मामले में पुराना शहर और शहर की पुरानी बस्तियां आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed