फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Imprisoned in Shahbazpur houses, village being sanitized every six hours

बरेलीः शहबाजपुर वाले घरों में कैद, हर छह घंटे में सैनिटाइज किया जा रहा गांव

Thu, 30 Apr 2020 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Imprisoned in Shahbazpur houses, village being sanitized every six hours
सैनिटाइजेशन... - फोटो : अमर उजाला

शहबाजपुर गांव में मुंबई से आए युवक के कोरोना संक्रमित मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। शहबाजपुर गांव ही आसपास इलाके के लोग भी इससे दहशत में हैं। बुधवार सुबह पहुंचे एसडीएम (प्रशासन) वीके सिंह और एसपी (देहात) डॉ. संसार सिंह स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचे और पूरे गांव को सैनिटाइज कराया। स्वास्थ्य विभाग की नौ टीमें घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं। लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। हर छह घंटे बाद गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है। गांववालों के लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराने के लिए मस्जिद के पास ही एक किराना की दुकान तय की गई है। पुलिस कोरोना पॉजिटिव युवक के रिश्तेदारों, परिचितों को भी तलाश रही है।

विज्ञापन

मुंबई में जूस का ठेला लगाने वाला युवक चार दिन पहले अंगूर के ट्रक में छिपकर बरेली पहुंचा था। वहां से पैदल गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने सूचना एसडीएम आंवला को दी। इसके बाद उसे रामनगर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसने डॉक्टरों को गुमराह करके बताया कि दिल्ली से आया है, इसके बाद डॉक्टरों ने उसे घर में क्वारंटीन रहने की बात कहकर भेज दिया। ग्रामीणों ने फिर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। युवक के मुंबई से आने की खबर से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची टीम ने युवक को बरेली ले जाकर 300 बेड के अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया और सैंपल जांच के लिए भेजा। मंगलवार शाम युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रशासन हिल गया। आनन फानन रात में ही पूरे गांव को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे करके ग्राम प्रधान सहित 31 लोगों को बरेली ले जाकर क्वारंटीन कर दिया।

विज्ञापन

मुंबई से तीन दिन पहले पलथा आए दो युवकों के सैंपल भेजे

रामनगर के पलथा गांव में भी दो युवक तीन दिन पहले मुंबई से आए थे। शहबाजपुर में पॉजिटिव मिले युवक की तरह इन दोनों ने भी स्वास्थ्य विभाग की टीम से सच्चाई छुपाई थी। टीम ने दोनों के सैंपल लेकर बरेली में तीन सौ बेड के अस्पताल में क्वारंटीन किया है, इनमें से एक युवक शहबाजपुर के कोरोना संक्रमित के चाचा का साला है। वह मुंबई में फल और जूस बेचता था। दूसरा ट्रक ड्राइवर है, जो इन लोगों को ट्रक में छिपाकर मुंबई से लाया था। मीरगंज होते हुए ये लोग पलथा पहुंचे थे। यहां रुकने के बाद कोरोना संक्रमित अपने साथी के साथ ब्लॉक क्षेत्र के ही गांव अजमेर अपनी बुआ के यहां चला गया था। वहां चाय नश्ता करके घर चला आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में तबीयत बिगड़ने पर चार लोग बरेली भेजे

रामनगर जैन धर्मशाला में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में बुधवार सुबह चार प्रवासी मजदूरों की तबीयत बिगड़ने पर सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। सभी को तेज बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत हो रही है।


हजियापुर में हेयर सैलून पर काम करने वाले बिशारतगंज के गांव बेहटा बुजुर्ग के युवक को बुधवार मझगवां पीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। हजियापुुुुुर के कोरोना पॉजिटिव जिस झोलाछाप की मौत हुई है, उसके बाल बेहटा बुजुर्ग के इसी युवक ने काटे थे। झोलाछाप की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 27 अप्रैल की शाम युवक बेहटा बुजुर्ग आ गया था। गांव में चर्चा होने पर टीम ने गांव पहुंचकर स्क्रीनिंग की तो वह सामान्य मिला। बुधवार को झोलाछाप की मौत की खबर के बाद मझगवां अस्पताल की टीम ने युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

आगरा से आए युवक और बैंक कैशियर की हालत बिगड़ी

मझगवां ब्लॉक के गांव मंडौरा में दो दिन पहले आगरा से आए एक युवक की हालत बिगड़ने पर गांववालों की सूचना पर उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। मझगवां पीएचसी प्रभारी ने बताया कि आगरा से आए युवक में कोरोना के लक्षण दिखने पर उसे सैंपल देने के लिए भेजा गया है। वहीं कस्बे में एक बैंक शाखा के कैशियर ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उनकी हालत खराब होने की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed