फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IMD issued yellow alert rain for next three days in Bareilly

Weather: बरेली में बारिश के दौरान दो मकानों पर गिरी बिजली... दीवारों में आईं दरारें; विद्युत उपकरण खराब

Sat, 30 Aug 2025 11:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Aug 2025 11:00 AM IST
सार

Weather in Bareilly: बरेली में शनिवार को सुबह सात बजे से बारिश शुरू हुई। गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान भुता में दो मकानों पर बिजली गिरी, जिससे विद्युत चलित सभी उपकरण खराब हो गए। मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं। 

विज्ञापन
IMD issued yellow alert rain for next three days in Bareilly
बिजली गिरने से सोलर पैनल नीचे गिरा, दीवार में आई दरार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में बारिश का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। शनिवार को सुबह ही काले बादल मंडराने लगे। शहर में सुबह सात बजे से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इसके बाद आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इस दौरान विद्यार्थी भीगते हुए स्कूल पहुंचे। बारिश से तापमान में गिरावट होने से मौसम ठंडा हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। भुता कस्बे में बारिश के दौरान दो मकानों पर बिजली गिरी, जिससे विद्युत चलित उपकरण खराब हो गए। मौसम विभाग ने तीन दिन तक यलो अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है।  

विज्ञापन


भुता में दो मकानों पर गिरी बिजली 
भुता कस्बा निवासी भूपराम गंगवार के मकान पर सुबह तेज बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से मकान की दीवारों में दरार आ गईं। इन्वर्टर व बैटरी फट गई। विद्युत चलित सभी उपकरण पंखा, फ्रिज, कूलर सभी खराब हो गए हैं। बिजली गिरने से पड़ोस में रह रहे गोकरन लाल गंगवार के भी मकान में विद्युत चलित सभी उपकरण खराब हो गए हैं। घटना से मोहल्ले के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में धर्मांतरण गिरोह के सरगना अब्दुल मजीद का पैनकार्ड निकला फर्जी, अब बैंकों से डाटा जुटाएगी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्षोभ की सक्रियता में कमी आने से करीब चार दिन उमस से लोग बेहाल थे। शुक्रवार को मौसम बदला और सुबह-सुबह बारिश शुरू हो गई। दिन भर हल्के, घने बादल मंडराते रहे और 15 मिमी से ज्यादा बारिश से मौसम खुशगवार रहा। शनिवार सुबह भी बारिश का क्रम जारी रहा। दो घंटे के दरम्यान कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। बारिश के कारण शहर में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को जूझना पड़ा। 

Trending Videos

मैदानी इलाकों में तीन दिन तक बारिश के आसार 
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पश्चिम बंगाल पर संकेंद्रित निम्न वायुदाब क्षेत्र के उत्तर पश्चिमी दिशा में बढ़ने से रुहेलखंड क्षेत्र में बारिश कम होने के साथ ही उष्मीय विकिरण से उमस हावी हुई थी। हालांकि, अब पहाड़ों से सटे मैदानी इलाकों में अनुकूल माहौल बनने पर करीब तीन दिन तक बारिश के आसार हैं।

शुक्रवार को अधिकतम पारा तीन डिग्री लुढ़ककर सामान्य से छह डिग्री कम 27.2 डिग्री और न्यूनतम सामान्य स्तर पर 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 95 फीसदी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed