फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IMC's mass Nikah program postponed in Bareilly

Bareilly News: आईएमसी का सामूहिक निकाह कार्यक्रम स्थगित, प्रशासन के इस आश्वासन पर मानें मौलाना तौकीर

Fri, 19 Jul 2024 06:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 19 Jul 2024 06:37 AM IST
सार

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने हिंदू से मुस्लिम बने युवक और युवतियों का सामूहिक निकाह कराने का एलान किया था। यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। आईएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि मुस्लिम लड़कियों के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामलों की जांच पर यह फैसला लिया गया। 

विज्ञापन
IMC's mass Nikah program postponed in Bareilly
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मौलाना तौकीर रजा खान के संगठन इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) ने 21 जुलाई को प्रस्तावित सामूहिक निकाह के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। पूर्व में मुस्लिम लड़कियों के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामलों की जांच के आश्वासन पर यह निर्णय लिया गया है। आईएमसी के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता मुफ्ती एहसानुलहक चतुर्वेदी ने बयान जारी कर यह जानकारी दी है। वहीं, सीओ प्रथम ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट के बाद सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से भी आयोजन की अनुमति निरस्त कर दी गई है। 

विज्ञापन


आईएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि सीओ प्रथम की ओर से जारी वीडियो संदेश से यह स्पष्ट हो गया है कि पूर्व में पंजीकृत धर्म परिवर्तन या प्रकाश में आए प्रकरण के संबंध में भी अगर कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में जिन लोगों ने मुस्लिम लड़कियों के गलत तरीके से धर्म परिवर्तन कराए होंगे, उन पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि हम कानून का सम्मान करते हैं। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर ने जो कार्यक्रम रखा था, उसके लिए भी अनुमति मांगी थी। जो लोग खुलेआम मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराकर विवाह करा रहे हैं, वह किस कानून के आधार पर कर रहे हैं। कैसे धर्म परिवर्तन के सर्टिफिकेट दे रहें है? उनकी जांच होनी चाहिए। बुधवार को पुलिस-प्रशासन की ओर से जारी वीडियो से स्थिति स्पष्ट हो गई है। लिहाजा, कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खलील स्कूल ने आईएमसी के कार्यक्रम के लिए रद्द की अनुमति
खलील हायर सेकेंड्री स्कूल के प्रबंधन ने आईएमसी को सामूहिक निकाह के आयोजन के लिए दी गई अनुमति को रद्द कर दिया है। साथ ही, प्रबंधन ने अपने इस निर्णय से कोतवाली पुलिस को भी अवगत करा दिया है। स्कूल प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष काजी कलीम उद्दीन और प्रबंधक मुमताज अख्तर ने थाना प्रभारी कोतवाली को बताया है कि आईएमसी के संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी की ओर से 11 जुलाई को प्रार्थना पत्र दिया गया था। 

इस पत्र के आधार पर उन्होंने खलील हायर सेकेंड्री स्कूल के प्रांगण में सामूहिक निकाह का कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी थी। अनुमति केवल इसलिए दी गई थी कि सामूहिक निकाह पुण्य कार्य है। प्रार्थना पत्र में धर्म परिवर्तन जैसी किसी बात का उल्लेख नहीं था। समाचार पत्रों के माध्यम से इस बात का पता लगा कि कार्यक्रम विवादित है। यदि इस बात का शक होता तो किसी सूरत में कार्यक्रम की अनुमति नही दी जाती। इसलिए यह अनुमति वापस ली जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed