फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IMC leaders says Hinduist organizations spreading hatred in the name of religion

खतना मामले में तौकीर रजा के संगठन की एंट्री: IMC प्रवक्ता बोले- धर्म के नाम पर नफरत फैला रहे हिंदूवादी संगठन

Sat, 24 Jun 2023 06:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Jun 2023 06:15 PM IST
सार

आईएमसी प्रवक्ता डॉक्टर नफीस खान ने कहा कि पेशाब संबंधी परेशानी या स्वेच्छा से मूत्रमार्ग की खाल हटा देने से (खतना करा लेने ) से कोई मुसलमान नहीं हो जाता। कुछ हिंदूवादी संगठन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाकर समाज में नफरत फैला रहे हैं।

विज्ञापन
IMC leaders says Hinduist organizations spreading hatred in the name of religion
डॉक्टर एम खान अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दो साल के बच्चे का खतना करने के आरोप से घिरे एम. खान अस्पताल प्रबंधन का मौलाना तौकीर रजा के संगठन इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) ने बचाव किया है। आईएमसी प्रवक्ता डॉक्टर नफीस खान ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि डॉक्टर एम. खान द्वारा पेशाब की परेशानी पर बच्चे के प्राइवेट पार्ट से खाल हटाने का ऑपरेशन किए जाने के बाद कथित हिंदूवादी संगठनों द्वारा जो आरोप लगाया जा रहा है, वो सरासर गलत है। 

विज्ञापन


आईएमसी प्रवक्ता ने कहा कि पेशाब संबंधी परेशानी या स्वेच्छा से मूत्रमार्ग की खाल हटा देने से (खतना करा लेने ) से कोई मुसलमान नहीं हो जाता। पेशाब संबंधी कई रोगों में मूत्रमार्ग से खाल हटाना जरूरी होता है। इस तरह के ऑपरेशन अस्पतालों में डॉक्टरों द्वारा किए जाते रहे हैं, जिसके संबंध में मरीज को पूर्व में जानकारी दी जाती है। किसी भी ऑपरेशन से पूर्व इस संबंध में मरीज के परिजनों से लिखित में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए जाते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Video: तोतलेपन का इलाज कराने लाए बच्चे का कर दिया खतना, बेटे की हालत देख परिजनों के उड़े होश
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डॉक्टर एम. खान की ओर से भी बच्चे के परिजनों को इस संबंध में अवगत कराकर सहमति पत्र पर स्वीकृति ली गई। जिसके बाद ऑपरेशन किया गया था। कुछ हिंदूवादी संगठन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाकर समाज में नफरत फैला रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों और संगठनों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। आईएमसी नेता ने कहा कि डॉक्टर की आस्था किसी धर्म में हो, वह उसका व्यक्तिगत मसला है। 

Trending Videos

यह था मामला 

संजयनगर निवासी हरिमोहन यादव बेटे का इलाज कराने शुक्रवार सुबह एम. खान अस्पताल पहुंचे थे। हरिमोहन ने बताया कि उनका दो साल का बेटा बोल नहीं पाता है। इसलिए उसका तालू का ऑपरेशन कराने आए थे। डॉ. जावेद खान व स्टाफ बच्चे को ऑपरेशन थिएटर में ले गए। ऑपरेशन के बाद बच्चा वार्ड में लाया गया तो उन्हें पता लगा कि बेटे के प्राइवेट पार्ट से खाल हटाई गई है। उन्होंने खतना करने का आरोप लगाया। जानकारी पर हिंदू जागरण मंच के लोगों ने हंगामा किया था। अस्पताल प्रबंधन पर खतना कर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed