फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   imc,high alert

कानपुर की घटना से सबक, हाई अलर्ट पर पुलिस

Fri, 10 Jun 2022 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
imc,high alert
बरेली। पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी के विरोध में 10 जून को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है मगर कानपुर में हुई घटना की वजह से जुमे पर हाई अलर्ट रहेगा। शहर में बड़ी तादात में पुलिस तैनात रहेगी। बृहस्पतिवार को डीएम और एसएसपी ने फोर्स के साथ शहर में मार्च भी किया।
विज्ञापन

पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी के विरोध में पिछले दिनों कानपुर में जुमे के ही दिन विरोध प्रदर्शन की घोषणा की गई थी। बाद में उसे वापस ले लिया गया लेकिन इसके बावजूद तमाम लोग सड़कों पर आ गए और बवाल हो गया। इसी बीच आईएमसी ने भी दस जून को जुमे की नमाज के बाद इस्लामिया ग्राउंड में धरने का एलान किया था, इसे बुधवार को स्थगित कर दिया गया। मगर कानपुर की घटना के कारण पुलिस एहतियात बरत रही है। जुमे पर कड़े सुरक्षा इंतजाम की तैयारी है। बृहस्पतिवार को सभी थानों की पुलिस ने भी शहर में मार्च किया। लोगों को हिदायत दी गई कि इस्लामिया ग्राउंड न जाएं। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्लों में पुलिस ने छतों की तलाशी लेकर वहां रखे ईंट-पत्थर हटवाए।
विज्ञापन

मौलाना के धरना स्थगित करने की जानकारी गांवों में भी दी जा रही है ताकि गांवों से लोग शहर न पहुंचें। पुलिस गांव-गांव जाकर मौलाना का वीडियो लोगों को दिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को चार एसपी को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा आठ सीओ, 35 इंस्पेक्टर, 218 सब इंस्पेक्टर, 142 हेड कांस्टेबल, 929 कांस्टेबल, 69 महिला कांस्टेबल, सात महिला दरोगा, पांच कंपनी पीएसी और दो कंपनी आरएएफ तैनात रहेगी। इसके अलावा हर थाना क्षेत्र में दो-दो ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
धरना प्रदर्शन स्थगित हो गया है लेकिन कानपुर की घटना से सबक लेते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को सभी जगह पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। खुराफात करने वाले से सख्ती से निपटा जाएगा। - राजकुमार, एडीजी

औरतों-बच्चों के साथ अब 17 को इस्लामिया ग्राउंड पर धरना
बरेली। आईएमसी अब 17 जून को औरतों-बच्चों और युवाओं के साथ इस्लामिया ग्राउंड में धरना देगी। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर ने इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि उलमा से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है। इससे पहले मौलाना ने दस जून को धरने का एलान किया था लेकिन बाद में उसे गंगा दशहरा को कारण बताते हुए स्थगित कर दिया। बृहस्पतिवार को उन्होंने एलान किया कि धरना अब 17 जून को दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगा। इसमें औरतों-बच्चों के बैठने का अलग इंतजाम किया जाएगा। इस धरने को यौमे दुरूद नाम दिया गया है। मौलाना ने बताया कि मस्जिदों के मुतवल्ली और इमामों पर पुलिस धरने में शामिल न होने का दबाव बना रही है। यह दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed