{"_id":"65b6cb6949caee89610b21e5","slug":"illegal-slaughter-house-caught-three-accused-arrested-baheri-news-c-124-1-sbly1010-101480-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अवैध बूचड़खाना पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अवैध बूचड़खाना पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Mon, 29 Jan 2024 03:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। मोहल्ला शेरनगर में किराये के प्लाॅट में अवैध बूचड़खाना संचालित कर रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान उनके 10 साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस को यहां से ढाई क्विंटल मांस और नौ पशु मिले। दो तमंचे, तीन कारतूस और कारतूस के दो खोखे भी बरामद हुए।
इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सोलंकी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला शेरनगर में घेराबंदी की गई थी। यहां से मोहल्ला सुन्नी नगर निवासी गैंग सरगना आसिफ लंगड़ा और मोहम्मदपुर के रहने वाले समीर व अनीस को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 10 अन्य आरोपी फरार हो गए।
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में उनका नाम तस्लीम, फैजान, रेहान, जावेद, बाबू, खतीक, नदीम और मदार चौक टांडा निवासी आसिफ, भूरा और सोहेल बताया। यहां से नौ जिंदा पशु और करीब ढाई क्विंटल मांस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पशुओं की हत्या करने के बाद वह इनका मांस बेचते हैं। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 315 बोर के दो तमंचे, कारतूस के दो खोखे, और तीन कारतूस के साथ मांस काटने के औजार भी बरामद हुए। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
आसिफ लंगड़ा और फरार हुए खतीक पर आर्म्स एक्ट और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत नौ- नौ मुकदमे पहले से दर्ज हैं जबकि फैजान पर छह और समीर के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं।
दो दिन पहले सिपाहियों छोड़ दिए थे तस्कर
बताया जा रहा है कि चीता मोबाइल पर तैनात दो सिपाहियों ने दो दिन पहले धोबी तालाब के पास मांस तस्करों को पकड़ा था। सांठगांठ के बाद आरोपियों को छोड़ दिया। इंस्पेक्टर के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने दोनों सिपाहियों को अलग-अलग पुलिस चौकियों पर तबादला कर दिया।