फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal occupation, jams and dividers are also broken, be careful. You are on Badaun Road

अवैध कब्जे, जाम और डिवाइडर भी टूटे संभलकर चलें.. आप बदायूं रोड पर हैं

Thu, 25 Feb 2021 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupation, jams and dividers are also broken, be careful. You are on Badaun Road
जाम में फंसे लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

चौपुला ओवरब्रिज से उतरने के बाद दोनाें तरफ दूर तक कब्जों से घिरी हुई है सड़क
विज्ञापन

खतरनाक बन चुके हैं टूटे डिवाइडर, कई जगह टूटे पड़े हैं संकेतक

बरेली। पीलीभीत रोड की तरह बदायूं रोड पर भी सफ र बेहद खतरनाक हो गया है। चौपुला पुल से उतरते ही सड़क पर दोनों तरफ दूर तक अवैध कब्जे नजर आते हैं। इसके साथ काफी सड़क डग्गामार गाड़ियों का स्थाई अड्डा बनी हुई है जिसकी वजह से यहां हर वक्त जाम के हालात बने रहते हैं।
चौपुला पुल से थोड़ा आगे नेकपुर से लेकर धर्मकांटा और उसके आगे पराग डेयरी तक सड़क के दोनों ओर रेत बजरी के कारोबारियों ने सड़क पर कब्जा कर रखा है। पटरी तो काफी पहले ही गायब हो चुकी है, अवैध कब्जों के कारण सड़क भी संकरी हो गई है। रामगंगा तिराहे तक डिवाइडर लंबे समय से टूटे-फूटे पड़े हैं और सफ र को और खतरनाक बना रहे हैं। रही-सही कसर टूटे संकेतक बोर्ड पूरी कर रहे हैं। रामगंगा रेलवे क्रासिंग पर लोगों को रोजाना भीषण जाम झेलना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि ट्रेन आने से करीब बीस मिनट पहले ही क्रॉसिंग बंद कर दी जाती है। ट्रेन आने तक दूर तक वाहनों की कतार लग जाती है।
विज्ञापन

चौपुला पुल से उतरने के बाद आगे का सफर मुश्किल

चौपुला पुल से उतरते ही आधे से अधिक सड़क पर डग्गामार वाहनों का कब्जा है। सड़क के एक तरफ करीब तीस फु ट से अधिक जगह में डग्गामार वाहन खड़े रहते हैं। यहां प्राइवेट बसें भी हर समय खड़ी रहती हैं। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इन्हीं डग्गामार वाहनों की आड़ में फ लों के ठेले खड़े होते हैं, जो सड़क के काफ ी हिस्से तक आ जाते हैं। यहां एक वाहन निकलना भी मुश्किल है। भूसा व्यापार भी यहां सड़क पर धड़ल्ले से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेकपुर से धर्मकांटे तक कब्जों के बीच रेंगकर निकलता है ट्रैफिक

नेकपुर में सड़क के दोनों तरफ ईंटों के ढेर लगे हुए हैं। यहां अवैध कब्जे बढ़ते-बढ़ते सड़क की पटरी तक पहुंच गए हैं। ईंटों के छोट-छोटे टुकड़े सड़क पर पड़े होने की वजह से अक्सर उन पर दोपहिया वाहन फिसलकर गिर जाते हैं। अब तक कई लोग यहां जख्मी हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि यहां लंबे समय से सड़क पर अतिक्रमण है, जिसे हटाने की जिम्मेदारी नगर निगम की है मगर निगम के अफ सर इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि रेत बजरी के अलावा यहां हार्डवेयर और अन्य दुकानों का भी सड़क तक सामान फैला लिया है।

पराग फैक्ट्री के बाहर हाईवे पर एक किमी तक रेत-बजरी के ढेर

पराग फैक्टरी के बाहर करीब एक किलोमीटर की लंबाई में हाईवे किनारे रेत-बजरी का धंधा करने वालों ने सड़क घेर रखी है। यहां दिनभर गाड़ियां अनलोड होने की वजह से सड़कों पर रेत और बजरी फैली रहती है। इससे हादसे होने की आशंका भी बढ़ गई है। कई बार बाइक सवार यहां गिरकर जख्मी हो चुके हैं मगर अफ सर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
रामगंगा तिराहे पर दुर्घटना का अंदेशा फिर भी टूटे हैं डिवाइडर
बदायूं रोड पर रामगंगा तिराहे पर डिवाइडर के बीच लंबा कट है। दोनों तरफ डिवाइडर के सिरे आमने-सामने होने के बजाय तिरछे हैं। यहां जरा सी चूक होते ही अक्सर वाहन डिवाइडर से टकरा जाते हैं। चौपुला पुल से रामगंगा तिराहा तक सभी डिवाइडर टूटे फू टे हैं। डिवाइडर के अधिकतर कट पर सांकेतिक बोर्ड नहीं लगे है। एक दो जगह बोर्ड लगा भी है तो वो टूट चुका है। इससे इस डिवाइडर से टकराकर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। बदायूं रोड पर टीम को भेजकर अभियान चलाया जाएगा। कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त



संकेतक बोर्ड जनवरी में ही लगाए गए थे। यदि ये बोर्ड टूट गए हैं तो उन्हें फि र लगवाया जाएगा। डिवाइडर से संबंधित जो समस्याएं हैं, उन्हें भी दूर किया जाएगा। - देवेंद्र कुमार मिश्रा, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed