फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal mining from the pond without permission was stopped

Bareilly News: बगैर अनुमति तालाब से हो रहे अवैध खनन को रुकवाया

Wed, 28 May 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining from the pond without permission was stopped
नवाबगंज फज्ञेटो 4 ईधजगाीर गांव में तालाव से खनन करती जेसीबी
नवाबगंज। सरकारी तालाब से बगैर अनुमति खोदी जा रही मिट्टी के खनन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

बरेली से सितारगंज तक हाईवे का निर्माण जारी है। हाईवे के निर्माण में लगने वाली मिट्टी को निर्माण कार्य संस्था बिना अनुमति के सरकारी तालाब व भूमि से खोद रही है। इसी तरह ग्राम ईधजागीर गांव में सरकारी तालाब से मिट्टी को बिना अनुमति के खोदा जा रहा था। इस मामले को लेकर श्रीराम चरितमानस सेवा समिति के अध्यक्ष नानक चंद शर्मा, ग्राम प्रधान प्रेमशंकर गंगवार ने तहसीलदार को शिकायती पत्र दिया है।
आरोप है कि निर्माण करने वाली संस्था ने दो फुट की जगह चार-चार फुट मिट्टी का खनन किया है। इस मामले में तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने नायब तहसीलदार को टीम के साथ मौके पर भेजकर मिट्टी के अवैध खनन को रोकवा दिया है। तहसीलदार दुष्यंत प्रताप ने बताया कि टीम को भेजकर जांच कराई गई है।
विज्ञापन

अभी तालाब से मिट्टी के खनन पर रोक लगवा दी गई है। डीएम के पास से निर्माण करने वाली संस्था के पास अनुमति है। ग्राम प्रधान का सहमति पत्र भी है, लेकिन मानक से अधिक मिटटी खोदी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed