फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal market made at Delapir intersection

Bareilly News: डेलापीर चौराहे पर बनाई गई अवैध मार्केट ढहाई

Fri, 25 Aug 2023 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Illegal market made at Delapir intersection
बरेली। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम ने डेलापीर चौराहे पर बनी अवैध मार्केट ढहा दी। फुटपाथ के किनारे बनी कई अवैध दुकानों और ढाबों को तोड़ दिया गया। दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण का मुद्दा बुधवार की बोर्ड बैठक में पार्षदों ने भी उठाया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को ही नगर निगम की टीम ने डेलापीर पहुंची। फुटपाथ और सड़क से अस्थायी और स्थायी दोनों अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए। विरोध करने वालों का सामान भी जब्त किया गया। अतिक्रमण प्रभारी ललितेश सक्सेना और दस्ता प्रभारी जयपाल सिंह पटेल ने बताया कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन



नगर निगम की टीम एक सप्ताह से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही है, मगर सेटेलाइट बस अड्डे के सामने पीलीभीत बाईपास पर खड़े सैकड़ों ठेलों को नहीं हटाया जा रहा है। यहीं पुलिस चौकी भी है। दिनभर बसों को का निकलना दुश्वार हो जाता है, मगर न तो परिवहन विभाग कभी कोई कार्रवाई करता है और न ही नगर निगम की टीम। सेटेलाइट पुलिस चौकी की टीम को तो यहां लगने वाले जाम और अतिक्रमण से जैसे कोई मतलब ही नहीं है। रात को कई अराजक तत्व भी इन्हीं दुकानों पर एकत्र होते हैं और कई बार बवाल भी हो चुका है। उसके बाद भी कार्रवाई नहीं होती है। इन्हें सभी विभागों की शह मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed