{"_id":"67897271107ef510ae04c6dc","slug":"illegal-market-causes-traffic-jam-people-are-getting-troubled-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103695-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अवैध बाजार से लगता है जाम, परेशान हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अवैध बाजार से लगता है जाम, परेशान हो रहे लोग
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 नगर में लगी अवैध बाजार
नवाबगंज। डाॅ. भीमराव आंबेडकर पार्क के पास खाली पड़ी भूमि पर नगर के कुछ लोग बगैर इजाजत लिए अवैध बाजार लगवा रहे हैं। इससे नगरपालिका के राजस्व को भारी क्षति पहुंच रही है। नगर पालिका से नोटिस मिलने के बाद भी लगातार बाजार सज रहा है। अब इस मामले में नगरपालिका ने डीएम को शिकायती पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है।
पार्क के पास साप्ताहिक बाजार प्रत्येक शनिवार को लगती है। इसमें दूरदराज से सैकड़ों व्यापारी अपनी अपनी दुकानें लगाते हैं। नगर के मुख्य मार्ग पर लगने वाली बाजार से राहगीराें और वाहन स्वामियों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ती है। शनिवार को पूरे दिन सड़क पर जाम लगा रहता है। इसका संचालन करने वालों ने नगरपालिका परिषद से अनुमति तक नही ली है और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम किए हैं। पास में ही गैस एजेंसी का गोदाम भी है। यदि बाजार में कोई अनहोनी हो जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है।
अवैध बाजार को हटाने के लिए नगर पालिका परिषद ने पुलिस और तहसील प्रशासन को पत्र भेजा है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर अब नगर पालिका परिषद ने डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल करेगा विरोध
उद्योग व्यापार मंडल के तहसील महामंत्री कपिल शर्मा ने बताया कि नगर में लगनी वाली साप्ताहिक बाजार पूर्ण रूप से अवैध है। हम व्यापारी गुणवत्तापूर्ण सामान बेचते हैं। सरकार को टैक्स भी भरते हैं। बाजार के अनाधिकृत व्यापारी सरकार को राजस्व की चपत लगा रहे हैं। बाजार में आने वाले स्थानीय व्यापारियों से माल भी नहीं खरीदते हैं, जिससे स्थानीय व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इस मामले में एसडीएम से मिलकर शिकायत करेंगे। संवाद
--
नगर में अवैध बाजार का संचालन हो रहा है। सुरक्षा के इंतजाम नही है सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। पास में गैस एजेंसी है। कोई अनहोनी होती है तो बडा हादसा हो जाएगा। नगर पालिका को राजस्व की भी क्षति हो रही है। इस मामले में डीएम को पत्र भेजा गया है।
-प्रेमलता राठौर, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद, नवाबगंज।
--
अग्नि शमन से बाजार की कोई भी अनुमति नहीं ली गई है। बाजार में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।
-पुष्पेंद्र सिंह, अग्निशमन अधिकारी, नवाबगंज
--
नगर के अंदर अवैध बाजार लग रहा है तो नगर पालिका उसे तत्काल साफ कराएं। पुलिस प्रशासन सहयोग करेगी यह उनकी जिम्मेदारी है। यदि बाजार से शांति व्यवस्था भंग होगी तो पुलिस कार्रवाई करेगी
-राजकुमार शर्मा कोतवाल नवाबगंज