फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal encroachments will soon be removed from Rampur Road in Bareilly

Bareilly News: रामपुर रोड से जल्द हटेंगे अवैध कब्जे, 26 जनवरी के बाद नगर निगम शुरू करेगा कार्रवाई

Sun, 25 Jan 2026 03:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Jan 2026 03:11 PM IST
सार

बरेली में झुमका चौराहे तक रामपुर रोड को चौड़ा किया जाना है। इस काम में अतिक्रमण बाधा बन रहा है। नगर निगम की भूमि पर कब्जा कर मकान-दुकान बना लिए गए हैं। नगर निगम ने अवैध कब्जों पर कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Illegal encroachments will soon be removed from Rampur Road in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बरेली में बढ़ते यातायात का दबाव कम करने के लिए रामपुर रोड के चौड़ीकरण का काम प्रस्तावित है। नगर निगम की भूमि पर लोगों ने अवैध कब्जे कर उस पर दुकान व मकान तक बना लिए हैं। बीते दिनों मिनी बाइपास से खलीलपुर रोड तक टीम ने नाप-जोख कराने के बाद अवैध कब्जों पर लाल निशान लगा दिए थे। झुमका चौराहा तक अभी नाप-जोख का काम रह गया है, जो 26 जनवरी के बाद होगा।

विज्ञापन


मिनी बाइपास से लेकर झुमका चौराहे तक रोड का दोनों ओर चौड़ीकरण होना है। यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए निगम यह काम कराएगा। सड़क चौड़ा होने के बाद चंद मिनटों में ही झुमका तक का सफर पूरा हो जाएगा। दो जनवरी को दर्जनों कब्जेदारों को नोटिस दिए गए थे। एक्सईएन राजीव राठी ने बताया कि कुछ लोगों ने जवाब दिए हैं अब उस पर जांच कराई जाएगी। झुमका तक अभी रोड की नाप-जोख के लिए कुछ हिस्सा रह गया है, जल्द ही वहां भी नाप-जोख कर लाल निशान लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रामपुर रोड को भी चार मीटर दोनों ओर चौड़ा किया जाना है। नगर निगम के कुछ दिन पहले रोड का सर्व कराया तो पाया कि रोड के दोनों ओर अवैध कब्जे कर सरकारी भूमि पर निर्माण कर लिया गया है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति विधौलिया से लेकर मथुरापुर तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों को भेजे गए नोटिस 
सीबीगंज थाने के पास तो सरकारी भूमि पर दुकान ही बनवा ली गई है। जिसमें बीते दिनों महाकालेश्वर होटल, महेश्वरी मेडिकल स्टोर, अनिल कुमार, राजा आहूजा साइकिल स्टोर, आयुष गुप्ता, सौरभ गुप्ता आदि को नोटिस भेजे गए थे, जिसमें स्पष्ट लिखा है कि इन लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक रामपुर रोड का चौड़ीकरण होने के बाद वाहन फर्राटा भर सकेंगे। रिंग रोड से नीचे उतरते ही उन्हें जीरो प्वाइंट से मिनी बाइपास तक जाने के लिए कुछ ही मिनट लगेंगे। चौड़ीकरण होने से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भी लाभ मिलेगा। जिले का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र होने के चलते दिन भर यहां से कच्चा माल व बना हुआ माल की ढुलाई होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed