फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IK's team entered the semi-finals

बरेली: आईके की टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Mon, 13 Feb 2023 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 13 Feb 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
IK's team entered the semi-finals
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में पत्रकार क्रिकेटर्स क्लब की ओर से खेली जा रही टी-20 क्रिकेट लीग के 6वें दिन रविवार को दो मुकाबले खेले गए। आईके और सीसीए शाहजहांपुर की टीम ने मुकाबला जीता। आईके की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दिन का पहला मुकाबला बरेली हंटर्स और आईके की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आईके की टीम ने 187 रन का लक्ष्य दिया। कासिम ने 63, सायम ने 50 और पर्व ने नाबाद 51 रन का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी बरेली हंटर्स की टीम 10.2 ओवर में 58 रन पर ही सिमट गई। आईके की ओर से वाजिद, मिर्जा, हर्षित और अरबाज ने 2-2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

आईके की टीम ने मुकाबला एकतरफा 128 रन से जीत लिया। दूसरा मुकाबला एसएस क्रिकेट अकादमी और सीसीए शाहजहांपुर की टीम के बीच खेला गया। एसएस क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम 105 रन पर ढेर हो गई। ऋषि ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। सीसीए शाहजहांपुर की ओर से सुबोध ने तीन और मयंक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीसीए की टीम ने पांच विकेट रहते 16.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। अंक तालिका के अनुसार टीम सेमीफाइनल में प्रवेश न कर सकी। क्लब अध्यक्ष सुनील सक्सेना व सचिव प्रशांत रायजादा ने बताया कि सोमवार को सेमी फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed