फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IG ax to break down the jam, three suspended

आईजी के जाम में फंसने की गाज गिरी, तीन निलंबित

Fri, 28 Oct 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 28 Oct 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
IG ax to break down the jam, three suspended
जाम - फोटो : बरेली, अमर उजाला
यूं तो जाम में रोज ही तमाम लोग फंस जाते हैं और कोई कार्रवाई भी नहीं होती लेकिन जब आईजी ही जाम में फंस जाएं तो कार्रवाई तो होनी ही थी। जांच के बाद सातवें दिन एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बदायूं रोड स्थित रामगंगा पुल चौकी इंचार्ज गुरुदेव सिंह समेत तीन पुलिस वालों को निलंबित कर दिया। एसपी सिटी की जांच में एसओ सुभाषनगर बच गए। रिपोर्ट में उनकी मौके पर जाम लगने के समय मौजूदगी ही नहीं बताई गई है।  
विज्ञापन

शुक्रवार को रात करीब दस बजे बदायूं रोड पर ट्रक खराब होने से जाम लगा था जिसमें आईजी की गाड़ी फंस गई थी। जाम में आईजी की गाड़ी देखकर कुछ ट्रक चालक उनके पास पहुंच गए थे। उन्होंने पुलिस पर वाहनों से वसूली करने की शिकायत की थी। आईजी ने रामगंगा पुल चौकी इंचार्ज गुरुदेव सिंह और हेड कांस्टेबिल शिवप्रताप सिंह, कांस्टेबिल मलखान सिंह को बुलाकर जमकर हड़काया था। एसओ सुभाषनगर सतीश यादव भी जाम लगते समय चौकी पर बैठकर चौकी इंचार्ज के साथ  वाहनों का शमन शुल्क कटवा रहे थे। आईजी के जाम में फंसे होने की खबर मिलते ही वह रास्ता खाली कराने में जुट गए थे। आईजी के निर्देश पर एसएसपी ने एसपी सिटी समीर सौरभ से मामले की जांच कराई। जांच में एसपी सिटी ने एसओ को जाम लगने से दौरान मौके पर मौजूद ही नहीं दिखाया। यह बताया गया है कि वह जाम लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थे। जबकि चौकी इंचार्ज का कहना है कि एसओ उन्हीं के साथ बैठकर वाहनों का चालान काटकर शमन शुल्क वसूल करा रहे थे। बृहस्पतिवार को एसएसपी ने एसपी सिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। हालांकि बदायूं रोड पर देर रात में वसूली का खेल अब भी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed