{"_id":"605107a08ebc3ee6517452e8","slug":"ig-appreciated-model-of-recruitment-process-implemented-in-the-state-bareilly-news-bly4408095156","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी ने सराहा भर्ती प्रक्रिया का मॉडल, प्रदेश में कराया लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी ने सराहा भर्ती प्रक्रिया का मॉडल, प्रदेश में कराया लागू
विज्ञापन
बरेली के दौरे पर आए आईजी आरके चतुर्वेदी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असफल अभ्यर्थियों को रिव्यू कमेटी में शिकायत करने का मौका
विज्ञापन
पुलिस भर्ती बोर्ड के पर्यवेक्षक ने पुलिस लाइन में देखी प्रक्रिया
बरेली। पुलिस लाइन में चल रही भर्ती प्रक्रिया को देखने के लिए मंगलवार को पुलिस भर्ती बोर्ड के पर्यवेक्षक आईजी आरके चतुर्वेदी लखनऊ से यहां पहुंचे। उन्होंने लाइन में भर्ती प्रक्रिया का जायजा लिया। अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच और शारीरिक परीक्षण के बारे में जानकारी ली। आईजी ने एसपी ट्रैफिक द्वारा यहां चलाई जा रही भर्ती बोर्ड की प्रक्रिया में रिव्यू पैनल की व्यवस्था की सराहना की और इसे प्रदेश में लागू करा दिया।
पुलिस विभाग में पुरुष, महिला जेल बार्डर, फायरमैन एवं आरक्षी घुड़सवार की भर्ती निकली थी। इसमें 2142 अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया पुलिस लाइन में एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह के नेतृत्व में चल रही है। अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र चेक करने के बाद शारीरिक मानक परीक्षण किया जा रहा है। रोजाना करीब साढ़े चार सौ अभ्यर्थी पुलिस लाइन में आ रहे हैं। एसपी ट्रैफिक ने जांच के लिए अलग-अलग पैनल बना रखे हैं। बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, बदायूं, रामपुर के अभ्यर्थियों के लिए उन्हीं जिले के अधिकारी पैनल में शामिल किए हैं। एसपी ट्रैफिक ने यहां एक व्यवस्था यह की है कि अगर कोई अभ्यर्थी पैनल के फैसले से संतुष्ट नहीं है, तो वह रिव्यू कमेटी के सामने अपनी बात रख सकता है। लखनऊ से आए आईजी को यह व्यवस्था काफी अच्छी लगी। उन्होंने प्रदेश में जहां भी भर्ती प्रक्रिया चल रही हैं, वहां रिव्यू कमेटी बनाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भर्ती बोर्ड के पर्यवेक्षक ने पुलिस लाइन में देखी प्रक्रिया बरेली। पुलिस लाइन में चल रही भर्ती प्रक्रिया को देखने के लिए मंगलवार को पुलिस भर्ती बोर्ड के पर्यवेक्षक आईजी आरके चतुर्वेदी लखनऊ से यहां पहुंचे। उन्होंने लाइन में भर्ती प्रक्रिया का जायजा लिया। अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच और शारीरिक परीक्षण के बारे में जानकारी ली। आईजी ने एसपी ट्रैफिक द्वारा यहां चलाई जा रही भर्ती बोर्ड की प्रक्रिया में रिव्यू पैनल की व्यवस्था की सराहना की और इसे प्रदेश में लागू करा दिया।