{"_id":"6759799684a67041d609f126","slug":"ig-and-ssp-reviewed-law-and-order-gave-guidelines-for-crime-control-in-bareilly-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आईजी और एसएसपी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, अपराध नियंत्रण के दिए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आईजी और एसएसपी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, अपराध नियंत्रण के दिए दिशा-निर्देश
Wed, 11 Dec 2024 05:08 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:08 PM IST
सार
आईजी और एसएसपी ने समीक्षा बैठक में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, विवेचना और जन समस्याओं के निस्तारण, विशेष अभियोजन, पुलिस जनसंवाद को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में मौजूद आईजी, एसएसपी व अन्य अफसर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार को आईजी डॉ. राकेश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, विवेचना और जन समस्याओं के निस्तारण, विशेष अभियोजन, पुलिस जन संवाद और पुलिस कर्मियों के आम जनता के साथ व्यवहार को लेकर भी जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस विभाग के सभी अधिकारी रहे।
इन बिंदुओं पर हुई चर्चा
1. अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम
• वर्तमान में हो रहे अपराधों की समीक्षा।
• बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रणनीति तैयार करना।
• बीट प्रणाली और गश्त व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश।
2. महिला सुरक्षा
• महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हो रहे अपराधों पर कठोर कार्रवाई।
• 'मिशन शक्ति' के तहत महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने के निर्देश।
• छेड़छाड़ एवं घरेलू हिंसा के मामलों को प्राथमिकता से निपटाने का आदेश।
3. साइबर अपराध
• साइबर अपराधों पर सतर्कता बढ़ाने एवं साइबर सेल की कार्यप्रणाली को अधिक सक्रिय बनाने के निर्देश।
• आम जनता को साइबर धोखाधड़ी से बचाने हेतु जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय।
4. विवेचना और जनशिकायत निस्तारण
• लंबित विवेचनाओं का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश।
• जनशिकायतों को प्राथमिकता से सुलझाने और शिकायतकर्ताओं को समय पर समाधान प्रदान करने पर जोर।
5. पुलिस-जनता संवाद
• जनता के साथ सकारात्मक संवाद बनाए रखने और उनकी समस्याओं को सुनने की आवश्यकता पर बल।
• सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने पर जोर।
6. विशेष अभियान
• नशा विरोधी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश।
• अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने का आदेश।
7. पुलिसकर्मियों का व्यवहार
• सभी पुलिसकर्मियों को जनता के साथ संयमित और मित्रवत व्यवहार करने का निर्देश।
• अनुशासन बनाए रखने और विभागीय नियमों का कड़ाई से पालन करने पर जोर।