फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If the traders make arrangements themselves then the corporation will stop its parking

व्यापारी खुद कर लें व्यवस्था तो निगम बंद कर देगा अपनी पार्किंग

Thu, 25 Feb 2021 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
If the traders make arrangements themselves then the corporation will stop its parking
जाम की समस्या को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक करते मेयर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सिविल लाइंस हनुमान मंदिर के पास मेयर ने व्यापारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

व्यापारी बोले- पार्किंग खत्म करे नगर निगम या शुल्क वसूलना करे बंद

बरेली। सिविल लाइंस में नगर निगम की पार्किंग का विरोध होने पर बुधवार को मेयर उमेश गौतम ने सिविल लाइंस हनुमान मंदिर के पास व्यापारियों के साथ बैठक की। व्यापारियों ने कहा कि फुटपाथ पर पार्किंग बनाने से उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है। आए दिन ग्राहकों का पार्किंग ठेकेदार से झगड़ा होता है। इस पर मेयर ने कहा कि अगर व्यापारी खुद पार्किंग की व्यवस्था कर लें तो नगर निगम अपनी पार्किंग बंद कर देगा।
व्यापारी नेता मनजीत सिंह बिट्टूू ने कहा कि अक्सर ऐसा होता है कि ग्राहक को एक दुकान पर सामान न मिलने पर दूसरे बाजार जाना पड़ता है, लेकिन पार्किंग ठेकेदार उससे शुल्क वसूल लेते हैं। इससे ग्राहक कम होते जा रहे हैं। इसका सभी दुकानदारों पर फर्क पड़ रहा है। व्यापारियों ने कहा या तो यहां पार्किंग खत्म की जाए या फि र इसे शहरवासियों के लिए निशुल्क किया जाए।
विज्ञापन

मेयर ने व्यापारियों से कहा कि इस ठेके की अवधि पूरी होने के बाद अगला ठेका करने से पहले व्यापारियों के साथ बैठक कर इसका हल निकाला जाएगा। व्यापारियों को अगर पार्किंग से दिक्कत है तो ठेका खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन फिर व्यापारियों को पार्किंग की व्यवस्था खुद करनी होगी। सड़क पर कोई वाहन खड़ा न हो, यह भी सुनिश्चित करना होगा। इस दौरान अमरजीत सिंह, राहुल खंडेलवाल, गिरीश मक्कड़, मोहित अग्रवाल, मुकेश जैन, श्याम कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed