फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If the neighbor child had not informed and there was no camera, the child's death would have remained an accident.

Bareilly News: पड़ोसी बच्चा न बताता और कैमरा न होता तो हादसा बनकर रह जाती बच्ची की मौत

Wed, 27 Nov 2024 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
If the neighbor child had not informed and there was no camera, the child's death would have remained an accident.
सीबीगंज (बरेली)। परसाखेड़ा में ढाई साल की बेटी को छत से फेंककर मार डालने का मामला हादसा ही बनकर रह जाता, अगर पड़ोसी बच्चे ने घटना को न देखा होता और बगल में सीसीटीवी कैमरे न लगा होता। दरअसल, महिला ने पति मुर्शीद को सूचना दी थी कि बेटी अमन नूर छत से गिर गई है। पति ने यह सच मानकर शव दफना भी दिया था।
विज्ञापन

बटी तोतली जुबान से बताती थी पत्नी की बात
मुर्शीद ने बताया कि उसकी पत्नी फोन पर किसी से बात करती थी। बेटी तोतली जुबान से मुर्शीद को इस बारे में बताती थी। मुर्शीद ने आशंका जताई कि शायद बेटी ने कुछ आपत्तिजनक देख लिया होगा, जिसकी वजह से उसे मार दिया गया।
विज्ञापन

महिला बोली- परेशान करते थे जुड़वा बच्चे
आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी ससुराल सीबीगंज के गांव वीरपुर कासिमपुर में है और मायका फतेहगंज पश्चिमी के गांव धंतिया में है। मुर्शीद से उसका निकाह वर्ष 2021 में हुआ था। मुर्शीद परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में वेल्डर है। परसाखेड़ा में ही नाजिम के घर में परिवार के साथ रहते हैं। पांच साल का बेटा अरमान दादा के साथ गांव में रहता है। दो जुड़वां बच्चे ढाई साल की बेटी अमन नूर और पुत्र अल्फराज उसे काफी परेशान करते थे। उस दिन बेटी ज्यादा परेशान कर रही थी तो गुस्से में उसे छत से नीचे फेंक दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed