{"_id":"671ec9999ce90b6e5b08fc94","slug":"if-the-land-dispute-is-not-measured-then-banners-are-put-up-to-leave-the-locality-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-103239-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जमीन के विवाद में नापजोख न होने पर मोहल्ला छोड़ने के बैनर लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जमीन के विवाद में नापजोख न होने पर मोहल्ला छोड़ने के बैनर लगाए
Mon, 28 Oct 2024 04:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। जमीन के विवाद में शिकायत के बाद भी कार्यवाही न होने को लेकर पीड़ितों ने मकान बेचकर मोहल्ला छोड़ने के बैनर कस्बे में जगह-जगह टांग दिए। कहा कि आरोपी प्रभावशाली होने की वजह से पुलिस-प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। जानकारी पर पुलिस ने बैनर हटवा दिए। एसडीएम ने दिवाली के बाद मामले का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।
मोहल्ला नौबतगंज निवासी सुशीला देवी, शिवगुलाम, केतराम ने बताया कि बिजौरिया में उनकी जमीन है। पालिकाध्यक्ष के जेठ बृजेंद्र सिंह राठौर जमीन के कुछ हिस्से को अपना बताकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। नवाबगंज थाने में तहरीर दी गई। अब तक मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई।
ऐसे में हमारे पास मकान बेचकर मोहल्ला छोड़ने के अलावा कोई और चारा नहीं है। जानकारी पर इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने पीड़ित को थाने बुलाया। पुलिस के कहने पर बैनर हटा दिए गए।-- -
विज्ञापन
छवि को पहुंचा रहे ठेस
मामले में बृजेंद्र सिंह राठौर ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया। दबाव बनाकर दूसरा पक्ष कार्रवाई कराना चाहता है। कहा कि उनकी छवि खराब करने के लिए कस्बे में बैनर लगाए। मामले की शिकायत पुलिस-प्रशासन से की गई हैं। वहीं, पालिकाध्यक्ष ने भी विवाद में नाम घसीटे जाने पर आपत्ति दर्ज कराकर शिकायत एसडीएम व पुलिस से की है।
वर्जन :
दो लोगों के बीच जमीन का विवाद है। मामला संज्ञान में है। दिवाली के बाद कार्यवाही की जाएगी। - अजय कुमार उपाध्याय, एसडीएम
विज्ञापन
मोहल्ला नौबतगंज निवासी सुशीला देवी, शिवगुलाम, केतराम ने बताया कि बिजौरिया में उनकी जमीन है। पालिकाध्यक्ष के जेठ बृजेंद्र सिंह राठौर जमीन के कुछ हिस्से को अपना बताकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। नवाबगंज थाने में तहरीर दी गई। अब तक मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन
ऐसे में हमारे पास मकान बेचकर मोहल्ला छोड़ने के अलावा कोई और चारा नहीं है। जानकारी पर इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने पीड़ित को थाने बुलाया। पुलिस के कहने पर बैनर हटा दिए गए।