फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If the close candidate was not supported then looted money by fighting

Bareilly News: करीबी प्रत्याशी का समर्थन नहीं किया तो मारपीट कर रुपये लूटे

Mon, 08 May 2023 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
If the close candidate was not supported then looted money by fighting
बरेली। कुछ लोगों ने करीबी पार्षद का समर्थन नहीं करने पर एक युवक की पिटाई कर दी और उसकी जेबी में रखे रुपये लूट लिए। युवक ने थाने में घटना की शिकायत की है।
विज्ञापन

सुभाषनगर के नेकपुर निवासी अरुण पटेल ने बताया कि क्षेत्र के कुछ लोगों ने उन पर एक पार्षद प्रत्याशी को समर्थन करने का दबाव बनाया था। अरुण के मना करने पर वह लोग रंजिश मानने लगे। अरुण अपने घर जा रहे थे तभी तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया और करीबी प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने की बात कही। अरुण के इन्कार करने पर तीनों ने अभद्रता करते हुए लोहे की रॉड, डंडे और तमंचे से हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि तमंचे से गोली चलाकर हत्या करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। आरोपियों ने रॉड, डंडे और तमंचे की बट मारकर अरुण को घायल कर दिया। आरोपी अरुण की जेब से 1700 रुपये भी लूटकर ले गए। अरुण का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed