{"_id":"61bb98d488ff6a6cba340c46","slug":"if-the-answer-is-not-received-till-tomorrow-the-college-will-be-locked-bareilly-news-bly469385463","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल तक जवाब न मिला तो कॉलेज में लगेगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल तक जवाब न मिला तो कॉलेज में लगेगा ताला
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में प्रदर्शन करते कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर प्राचार्य कार्यालय के सामने अस्थायी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
बरेली। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों द्वारा दी गई चेतावनी को अनदेखा करने पर बृहस्पतिवार को प्राचार्य कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन हुआ। कर्मचारियों ने सुबह से शाम तक नारेबाजी की। उन्होंने प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन से मुलाकात कर दो दिन में मांग पूरी न किए जाने पर कॉलेज में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी दी है।
कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के बैनर तले बृहस्पतिवार को अस्थायी कर्मचारियों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मांग पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार किया। दोपहर तीन बजे प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने प्रदर्शन कर रहे पदाधिकारियों को बुलाया। बताया कि प्रबंध समिति के सचिव ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है, जो मांगों को लेकर मंथन करेगी कि उसे पूरा करना है या नहीं। इस पर कर्मचारियों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रबंध समिति ने पूर्व में सालाना दस फीसदी वेतनवृद्धि करने को कहा था। अगर वेतन वृद्धि नहीं हो रही है तो न्यूनतम वेतन जारी करने की मांग की। अगर मांग पूरी न की गई तो तालाबंदी की जाएगी।
इसके बाद कर्मचारियों ने सभा की बैठक कर दो दिन में मांगों पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर कॉलेज में तालाबंदी का निर्णय लिया। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन की होने की बात कही है। इस दौरान समिति अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, कर्मचारी नेता हरे राम, राज कुमार, कुलदीप, सुनील कुमार, हरीश चंद्र मौर्या, संजीव ने चीफ प्रॉक्टर को कार्य बहिष्कार जारी रखने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।