फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If the anomalies of GST are removed then business will flourish

Bareilly News: जीएसटी की विसंगतियां दूर हों तो फले-फूले कारोबार

Sat, 28 Jun 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
If the anomalies of GST are removed then business will flourish
बरेली। जीएसटी बेहतर कर प्रणाली है, पर विसंगतियों से व्यापारियों को आर्थिक, मानसिक रूप से जूझना पड़ता है। ट्रिब्यूनल की व्यवस्था न होने से पक्ष न रख पाने की वजह से कई व्यापारी अवसाद की चपेट में आ रहे हैं। अगर सरकार कारोबार का हित चाहती है तो विसंगतियां दूर करनी पड़ेंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कोर कमेटी की बैठक में यह बातें चार्टर्ड एकाउंटेंट संजय अग्रवाल ने कहीं। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड -1 ओपी तिवारी ने बताया कि बरेली का जीएसटी संग्रह प्रतिशत प्रदेश के सापेक्ष है। अगर किसी व्यापारी को समस्या है तो वे संपर्क करें और उचित सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिन-रात कार्य करने वाला व्यापारी तमाम लोगों के रोजगार का जरिया भी है। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में प्रतिभाग के साथ देश की अर्थव्यवस्था में भी सक्रिय रहता है। इसलिए बेवजह की खामी निकालने और उन्हें परेशान न किए जाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया ने बताया कि वैट में इनपुट क्रेडिट की कोई व्यवस्था नहीं थी। जीएसटी की तरह पोर्टल न होने से बिलों का फर्जीवाड़ा हो रहा था। जिसका खामियाजा व्यापारी भुगत रहे हैं। ऐसे में व्यापारी का पक्ष लेकर निदान की मांग की। यहां संजीव चांदना, अरविंद खंडेलवाल, राकेश अग्रवाल, दर्शनलाल भाटिया, दुर्गेश खटवानी व अन्य व्यापारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed