फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If favorable conditions are created then there are chances of heavy rain today also

Bareilly News: अनुकूल माहौल बना तो आज भी तेज बारिश के आसार

Wed, 18 Jun 2025 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
If favorable conditions are created then there are chances of heavy rain today also
बरेली। प्री मानसून के धमाकेदार आगाज से लोगों को गर्मी से खासी राहत मिली। मंगलवार को भी हल्के, घने बादल छाए पर उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से बारिश नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञ ने बुधवार को फिर विक्षोभ सक्रिय होने पर बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

सोमवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे लुढ़क गया था। मंगलवार को सुबह से धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी होती रही। बारिश के बाद नमी सौ फीसदी पहुंचने और धूप से उष्मीकरण होने पर लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान दिखे। अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से दो डिग्री कम 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर सामान्य स्तर पर 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, प्री-मानसून हावी होने से अब लू या गर्म हवा का सितम नहीं सहना होगा। बुधवार को अनुकूल माहौल यानी निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर दोपहर या शाम तक अच्छी बारिश का अनुमान है। उमस से राहत मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मौसम इनपुट
35.0
27.1
धूप निकलेगी। हल्के, घने बादल मंडराएंगे। बारिश के आसार हैं।
सूर्योदय 5:15
सूर्यास्त 7:12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed