{"_id":"69d323a425ac5c3a50035476","slug":"ideal-traffic-system-will-be-implemented-on-six-routes-in-bareilly-route-marshals-will-be-deployed-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छह मार्गों पर लागू होगी आदर्श ट्रैफिक व्यवस्था, रूट मार्शल रहेंगे तैनात, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छह मार्गों पर लागू होगी आदर्श ट्रैफिक व्यवस्था, रूट मार्शल रहेंगे तैनात, जाम से मिलेगी निजात
Mon, 06 Apr 2026 08:44 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 06 Apr 2026 08:44 AM IST
सार
बरेली में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने और जाम की समस्या से निपटने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर आदर्श ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने इसकी कार्ययोजना बना ली है। जल्द ही इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पटेल चौक पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नई कार्ययोजना बनाई है। इसके मुताबिक, शहर के व्यस्ततम छह मार्गों पर आदर्श ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। इन मार्गों पर रूट मार्शल के साथ ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों की भी तैनाती रहेगी। ऑटो, ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। हर रूट की लगातार निगरानी की जाएगी। नई व्यवस्था को जल्द लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर बेतरतीब दौड़ रहे ऑटो और ई-रिक्शा जाम का कारण बन रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने प्रमुख चौराहों और इलाकों का अध्ययन करने के बाद छह रूट चिह्नित किए हैं। इन मार्गों पर तैनात किए जाने वाले रूट मार्शल जाम की समस्या से निपटने में विशेषज्ञ होंगे। उनके पास चार पहिया वाहन और ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों की भी तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक रूट पर सेक्टर प्रभारी और जोन प्रभारी की भी तैनाती की जाएगी। ये अपने-अपने क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी करेंगे। मोबाइल पेट्रोलिंग और सीसीटीवी कैमरों के जरिये भी ट्रैफिक की स्थिति पर नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
ये मार्ग किए गए हैं चिह्नित
रूट एक : नावल्टी चौराहे से पटेल चौक, चौकी चौराहा, कचहरी चौराहा, जंक्शन तिराहा होते हुए चौपुला चौराहा तक (4.2 किलोमीटर)।
रूट मार्शल: टीएसआई मनीष कुमार दुबे
रूट दो: मालियों की पुलिया से ईसाइयों की पुलिया, सेटेलाइट बस अड्डा, बीसलपुर चौराहा, डोहरा मोड़ चौराहा, सुरेश शर्मा नगर होते हुए बजरंग ढाबा तक (5.3) किलोमीटर)।
रूट मार्शल: टीएसआई शैलेंद्र कुमार सिंह
रूट तीन: सीबीगंज चौराहे से मिनी बइपास, सत्य प्रकाश पार्क, दूल्हे मियां की मजार होते हुए सिटी रेलवे स्टेशन तक (6.1 किलोमीटर)।
रूट मार्शल: टीएसआई विपिन कुमार राघव
रूट चार: कोहाड़ापीर चौराहे से सूद धर्मकांटा, सलेक्शन प्वाइंट, डेलापीर तिराहा, सौ फुटा पश्चिमी, सौ फुटा पूर्वी, फिनिक्स मॉल होते हुए बैरियर टू तक (7.1 किलोमीटर)।
रूट मार्शल: टीएसआई विनीत कुमार
रूट पांच: कोहाड़ापीर चौराहे से अशोक नगर तिराहा, इज्जतनगर तिराहा, कर्मचारी नगर चौराहा होते हुए देवरनिया नदी के पुल तक (5.2 किलोमीटर)।
रूट मार्शल: टीएसआई जितेंद्र सिंह
रूट छह : सिकलापुर चौराहे से बरेली कॉलेज पश्चिमी गेट, श्यामगंज चौराहा, बरेली कॉलेज पूर्वी गेट, ईंट पजाया, संजय नगर तिराहा होते हुए राम-शबरी द्वार तक (3.7 किलोमीटर)।
रूट मार्शल: टीएसआई कपिल कुमार राघव

एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए शहर के प्रमुख रूटों को चिह्नित कर रूट मार्शल की तैनाती की जा रही है। इन रूटों को जाम से मुक्त रखते हुए आदर्श रूट बनाया जाएगा। व्यवस्था जल्द प्रभावी हो जाएगी।