फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Icy winds increase chill, Bareilly is the third coldest district in the state

Bareilly News: बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, प्रदेश में बरेली तीसरा सबसे ठंडा जिला

Sat, 31 Jan 2026 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Icy winds increase chill, Bareilly is the third coldest district in the state
बरेली। जनवरी के आखिरी सप्ताह में कोहरा और बारिश से कड़ाके की ठंड सह रहे लोगों को फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। शनिवार सुबह घना कोहरा छाने के आसार हैं। एक से तीन फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने और अनुकूल माहौल बनने पर हल्की, तेज बारिश का अनुमान है। शुक्रवार को प्रदेश में बरेली तीसरा सबसे सर्द जिला दर्ज हुआ।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार, बर्फीली हवा से ठंड बढ़ी है। एक से तीन फरवरी तक बारिश के बाद कोहरे से निजात मिलने की उम्मीद है। आसमान साफ होने से चटक धूप निकलने और कड़ाके की ठंड से भी राहत का अनुमान है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक बढ़त होगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, बीते दिनों बर्फीले इलाकों से शहर में आ रही ठंडी शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवा के प्रभाव से तापमान में गिरावट हुई। वायुमंडलीय स्थिरता बढ़ने से 31 जनवरी को कोहरा और घना होगा। शुक्रवार सुबह भी कोहरे से दृश्यता शून्य रही। हालांकि, दोपहर में तेज हवा से कोहरा छंटा और धूप हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 17.1 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गंभीर हालत में बुजुर्ग भर्ती, ब्रेन हैमरेज की आशंका
कड़ाके की ठंड बुजुर्गाें पर भारी पड़ रही है। शनिवार को पुराना शहर निवासी एक बुजुर्ग गंभीर हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती हुआ। परिजन के मुताबिक, घर में अचानक बेहोश होने पर अस्पताल ले आए। डॉक्टर ने जांच में हाइपरटेंशन से ब्रेन हैमरेज की आशंका जताई है। हालांकि, इलाज के बाद तबीयत में सुधार हुआ है। डॉक्टर के मुताबिक, ठंड के चलते बुजुर्गों के भर्ती होने की तादाद बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed