फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ICAR team researched information in bird research council

आईसीएआर की टीम ने पक्षी अनुसंधान परिषद में शोध की ली जानकारी

Sat, 28 Nov 2020 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
ICAR team researched information in bird research council
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo photo

विकसित की गई मुर्गिंयों और बटेर की नई प्रजातियों के बारे में भी पूछा

विज्ञापन
बरेली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की गवर्निंग बॉडी के सदस्य अखिलेश कुमार ने शुक्रवार को यहां के केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) का भ्रमण किया। सीएआरआई के निदेशक डॉ. संजीव कुमार ने उन्हें संस्थान में चूजों के निकालने और उनके टीकाकरण को दिखाया। उन्होंने अंडों में मृत व जीवित भ्रूण की पहचान के लिए अपनाई जाने वाली कंडलिंग नाम की नई विधि के बारे में जानकारी दी।
टीम के साथ पहुंचे गवर्निंग बॉडी के सदस्य अखिलेश कुमार ने गिनी फाउल फार्म का भ्रमण किया और उन्होंने वहां मुर्गियों की पर्ल, लैवंडर आदि प्रजातियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कम लागत में पालने वाली एवं उच्च रोग प्रतिरोधक क्षमता वाली इस मुर्गी के पालन पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने देसी फाउल फार्म में कड़कनाथ, असील कागर, असील पीला, कैरी श्यामा, सिल्की अंकलेश्वर, निकोबारी, नेकेड नेक आदि मुर्गियों से विकसित संकर प्रजाति को देखा। निदेशक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि जहां देशी मुर्गी सालभर में 90 से 100 अंडे देती है, वहीं संस्थान में क्रॉस विधि से विकसित की गई प्रजाति की मुर्गी की अंडा देने की यह क्षमता 180 से 190 तक हैं। अखिलेश कुमार ने मल्टी लेयर कलिफार्निया हाउस में मुर्गियों की अन्य प्रजातियों के बारे में भी जानकारी ली। इसी तरह और बटेर फार्म पर केरी उत्तम, केरी पर्ल, सुनहीर आदि प्रजाति के बारे में पूछताछ की। साथ ही उन्होंने अंडे व मुर्गी के मांस के उत्पाद जैसे एग रसमलाई, बटेर के अंडे का आचार आदि उत्पादों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

अलिखेश कुमार ने आईसीएआर के नवीन परिसर का का भी भ्रमण किया और संस्थान की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए कई सुझाव भी दिए। इस मौके पर डॉ. जगवीर सिंह त्यागी, डॉ. चंद्रहास, डॉ. सिम्मी तोमर, डॉ. चंद्रदेव, डॉ. सुब्रत भांजा सहित कई वैज्ञानिक मौजूद रहे। अखिलेश कुमार ने इसके बाद भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के भी विभिन्न विभागों का प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एके पांडेय के साथ भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed